बिलासपुर से- कई बीमारियों के स्पेसलिस्ट डॉक्टर रहे उपलब्ध, किया परीक्षण.., कोटा बीएमओ निखलेश गुप्ता एवं उनके स्टाफ का भी मिला पूरा सहयोग।

लैब टेक्नीशियन शमशुल जी पूरे समय तक रक्त जाँच करने में दी अपनी सेवाएं।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर- गुडविल पब्लिक स्कूल, कोटा में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल के छात्रों और उनके अभिभावक,परिजनों तथा नगरवासियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सुबह 10 बजे से छात्रों का परीक्षण चेकअप डॉक्टरों की टीम ने किया, रक्त परीक्षण भी किया गया इसके बाद छात्रों के अभिभावकों एवं परिजनों का भी स्वास्थ परीक्षण, रक्त जाँच कर दवा का वितरण किया गया।

साथ ही पड़ोस और नगर के लोगों ने भी स्वास्थ शिविर में पहुँच कर अपनी जाँच कराई, रक्त परीक्षण कराया, शुगर, रक्तचाप, सिकलिन, ब्लडग्रुप की एवं खून से संबंधित जांच कराई, साथ ही डेंटिस्ट स्पेसलिस्ट से दांतों की जाँच कराकर मेडिसिन ली,शुगर कंसल्टेंट से लोगो ने अपने शुगर के बारे में जानकारी उपचार प्राप्त किया,डाइटीशियन से शुगर, ब्लडप्रैशर, निमोनिया,ब्रोंकाइटिस,एलर्जी से पीड़ित लोगों ने अपने डाइट के बारे में जानकारी प्राप्त कर उपचार का लाभ लिया।

सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2.30 तक गुडबिल पब्लिक स्कूल के छात्रों,टीचर्स,प्रबंधन के साथ साथ छात्रों के स्वजनों एवं जनप्रतिनिधियों,नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों,कर्मचारियों एवं पत्रकार गणों ने भी स्वस्थ शिविर में पहुँच कर चेकअप कराया एवं अपना अमूल्य समय देकर सहयोग दिया, स्वास्थ शिविर को सफल बनाया।

गुडबिल पब्लिक स्कूल के स्वास्थ जाँच शिविर में कई डॉक्टरों, कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी जिनमे प्रमुख रूप से बिलासपुर के डॉक्टर श्री पुरुषोत्तम सिंह चौहान, सुनील सिंह, डॉ नंदिनी, डॉ दीपक गुप्ता, अमित सिंह, रोमा यादव सहित कोटा बीएमओ श्री निखलेश गुप्ता एवं इनके स्टाफ संतोष साहू,मनोजा रानी नर्स, सुपरवाइजर निर्मला सिदार, ईश्वर कश्यप जी, पुष्पा सोनी,भागमती साहू, राममनी यादव, जया साहू, रंजना नेल्सन, बिबेक नेल्सन,अश्वनी पैकरा, स्वास्थ शिविर में अपनी सेवाएं बीपी,फिवर,ब्लड जाँच सिकलिन,शुगर, जाँच कर तथा मेडिशिन वितरण कर दी। वंही लैब टेक्नीशियन शमशुल ने छात्रों, सहित सभी का ब्लड ग्रुप जाँच कर अपनी भूमिका निभाई,सहयोग दिया।


इस स्वास्थ शिविर में तहसीलदार श्री प्रकाश साहू जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री मोहित जायसवाल,मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश साहू, कन्याशाला कोटा की प्रिंसिपल एवं संकुल प्रभारी प्रचार्य आशा दत्ता मैडम जी,आत्मानंद स्कूल डिकेपी के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी श्री संतोष चिंचोलकर जी, लेक्चरर श्री चंद्रशेखर गुप्ता जी, उप पोस्टमास्टर श्री ओपी गुप्ता जी,बीपी लहरे जी,वार्ड पार्षद श्री अमरनाथ साहू जी, प्रदीप कौशिक जी, बाबा गोश्वामी जी, सहित कई जनप्रतिनिधि एवम बरिष्ठ नागरिक गणों तथा हमारे वरिष्ठ पत्रकारगण, सूरज गुप्ता-अध्यक्ष प्रेसक्लब, जावेदखान सचिव प्रेसक्लब, उपाध्यक्ष अंकित सोनी,बिकाश तिवारी ने उपस्थित होकर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।


स्कूल के प्राचार्य-नवीन गुप्ता ने कहा कि छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य की चिंता करना हमारा भी दायित्व है क्योंकि "स्वस्थ शरीर में ही, स्वस्थ दिमाक निवास कर सकता है" A healthy mind can only reside in a healthy body-इस लिए छात्रों के स्वास्थ परीक्षण हेतु निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन गुडविल पब्लिक स्कूल प्रबंधन के द्वारा किया गया है।

Comments