breaking post New

ए एस आई की जघन्य हत्या..का मामला आया सामने.. पुलिस महकमे में मचा हड़कंप..जाँच में लगी पुलिस ।

थाना परिसर में.. पुलिस अधिकारी की हत्या.. काफी संबेदनसील घटना है।
 
 राजेश यादव ने घटना की किया निंदा
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
कोरबा/कटघोरा:-  मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार की लाश सुबह बांगो थाने के आवासी परिसर में देखी गई। प्रदेश भाजपा नेता ने घटना की निंदा करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग गृहमंत्री से किया है।

 
अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हो।
 
श्री यादव ने कहा जिले मे पदस्थ पुलिस विभाग के तेज तर्रार मुखिया उदय किरण जी मामला को सुलझाने मे कामयाब होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरक का दरवाजा टूटा हुआ था। उनके शरीर पर आए चोट को देखते हुए प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या कर दी है। ऐसी सम्भवना जताई जा रही है। 
 
उनके गले में चोट के निशान प्रथम दृष्टया देखे गए हैं। घटना की सूचना पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों को दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। थाना में एएसआई की लाश मिलने के इस मामले से पुलिस महकमे व क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। गैर नक्सल क्षेत्र मे इस तरह का वारदात होना बहुत सारे सवालों को पैदा कर रहा है।
 
प्रदेश मे हत्या,लूट,चोरी डैकेती,फिरौती की घटना प्रदेश मे बढ़ी है। गृहमंत्री जी की कोई प्रतिक्रिया नही आई है। इस घटना से पुर क्षेत्र के लोग दुःखी है। और पुलिस के लिए चुनौती भरा सवाल है।
Get Loan

Comments