कोटा नगर में सिलसिलेवार बुलेट चोरी के मामले में.. पुलिस ने 8 नग गाड़ियों सहित नाबालिग चोरों को धर दबोचा।
इन नाबालिकों से.. गाड़ियां चोरी कराने वाले.. क्या किसी दूसरे बड़े गिरोह का है हाथ..यह भी जाँच का है बिसय।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर- बिलासपुर जिले के कोटा बिकाशखण्ड में थाना कोटा अंतर्गत बिगत कई महीनों से लगातार घरों के बाहर मेन रोड में खड़ी बुलट गाड़ियों,और मोटरसाइकिलों की चोरी धड़ल्ले से हो रही थी,और चोर पुलिस की आंख में धूल झोंककर गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो जाते थे।
कोटा पुलिस के लिए यह चुनौती बन गई थी, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्यय,और थाना प्रभारी उमेश साहू को इस केस को हल करने के सख्त निर्देश दिए।

बरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन में कोटा टी आई उमेश साहू और उनकी पुलिस टीम, सीसी टीबी फुटेज के आधार पर मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और कोनी से सात नाबालिग चोरों को और एक खरीददार को गिरफ्तार कर इनके पास से 8 नाग दो पहिया बाहन जब्त किया जिसमें 4 नग बुलट और 4 नग मोटर साइकिल है। बताते है कि एक आरोपी फरार है।
कोटा के लोग इन चोरियों से दहसत में थे कोटा पुलिस की इस सफलता से जिनके बाहन मिले है वह खुश है और कोटा पुलिस को दिल से धन्यवाद दे रहे है।
यह चोर गिरोह ने लमेर, कोटा,गनियारी क्षेत्रो से गाड़ियों को चोरी करना स्वीकार किया है। इन नाबालिग चोरों के पीछे क्या कोई और सरगना है जो इन नाबालिकों से चोरी करवाता था या फिर ये लोग स्वयं करते थे यह जांच का बिसय है, लोगों को उम्मीद है कि कोटा पुलिस इस कि तह तक जांच कर चोरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में सफलता पाएगी।

Comments