breaking post New

कन्या हॉस्टल में नाबालिग छत्रा ने दिया बच्चे को जन्म..बिगड़ी तबियात..नवजात शिशु को फेका था बाहर।

स्कूली छात्रा प्रेग्नेंट, हॉस्टल के बाथरूम में आधी रात जन्मा शिशु, झाड़ियों में फेंका।
शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच, शिशु स्वस्थ, हॉस्टलअधीक्षिका को किया गया सस्पेंड।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 
बिलासपुर-कोरवा- प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिला अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 100 सीटर कन्या आश्रम(हॉस्टल) में रहकर अध्ययनरत एक नाबालिग कक्षा 11 वीं की छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे नाबालिग छात्रा का कन्या आश्रम में प्रसव हुआ और रात में ही नवजात जीवित बच्चे को हॉस्टल के पीछे फेंक दिया गया। इधर आज सुबह ज़ब छात्रा की तबियत बिगड़ी तो इलाज कराने पोड़ी के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए तब मामले का खुलासा हुआ। छात्रा का परीक्षण के वक्त उसका प्रसव कराए जाने की पुष्टि होते ही हड़कम्प मच गया।

यहाँ सख्ती से पूछे जाने पर हॉस्टल के बाथरूम में डिलीवरी होने व बच्चे को जंगल में फेंके जाने की जानकारी छात्रा द्वारा दी गई। उसके बाद उक्त स्थान पर जाकर नवजात शिशु को बरामद किया गया। रात भर कड़कडाती ठंड के बावजूद भी बच्चा जीवित मिला। उसे अस्पताल में गहन उपचार लाभ दिया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है वहीं जच्चा-बच्चा दोनों को जिला अस्पताल रेफर कराया गया। 

इस घटना के बाद से छात्रावास में छात्राओं की स्वास्थ्य निगरानी व देखभाल पर सवाल उठ रहे हैं कि छात्रा के गर्भवती होने का पता अथवा आभास अधीक्षिका को कैसे नहीं चला?

डीईओ,बीईओ पहुँचे जांच करने--
इस मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डी लाल व अन्य अधिकारी जांच पड़ताल करने हॉस्टल पहुंचे हैं। उनके द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में हॉस्टल अधीक्षिका पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की गाज गिरने वाली है और उस पर भी जांच बिठाये जाने की जानकारी मिल रही है।

प्रेम प्रसंग की भी चर्चा- इस मामले में प्रारंभिक तौर पर यह भी जानकारी मिल रही है कि छात्रा का हॉस्टल से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव के किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। माना जा रहा है कि छुट्टियों में गांव जाने के दौरान छात्रा उसके संपर्क में आई और गर्भवती हो गई।

फिलहाल इस गम्भीर मामले में छात्रा का बयान महत्वपूर्ण है और उससे जानकारी लेकर पूछतांछ कर बयान कलमबद्ध किया जा रहा है। इस मामले में आगे पुलिस कार्रवाई कर रही है।

हॉस्टल अधीक्षिका सस्पेंड-

पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 100 सीटर कन्या छात्रावास की अधीक्षिका जय कुमारी रात्रे को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया है और जांच रिपोर्ट आने उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

कलेक्टर अजीत वसन्त ने यह जानकारी दी है।उक्त छात्रावास में रहकरअध्ययनरत एक नाबालिग कक्षा 11 वीं की छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। सोमवार रात करीब 1:30 बजे नाबालिग छात्रा का कन्या आश्रम में प्रसव हुआ और रात में ही नवजात जीवित बच्चे को हॉस्टल के पीछे फेंक दिया गया।

छात्रावास अधीक्षिका ने बताया- कि आज सुबह करीब 8 बजे छात्रा की तबियत बिगड़ने की जानकारी हुई तो उससे पूछा गया, उसने दस्त की शिकायत बताया लेकिन लक्षण लगे नहीं। माहवारी सम्बन्धी बात पूछने पर होना बताया तब उसे अस्पताल चलने कहा गया। इस बीच हॉस्टल परिसर से रोने की आवाज आने पर स्टाफ से तलाश कराया तो परिसर में टॉयलेट के पीछे नवजात शिशु मिला। इसके बाद उक्त छात्रा के स्वास्थ्य सम्बन्धी लक्षण ठीक नहीं लगे तो अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसी का प्रसव हुआ है।
Get Loan

Comments