लगातार हो रही चोरियों से आम जन भयभीत..कब किसका बाहन चोरी हो जाये.. कब किसका ताला टूट जाये।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर- करगीरोड कोटा में बिगत दिनों रात में मेन रोड पर थाने के पास ही अज्ञात चोरों ने रात तकरीबन 1 से 2 के बीच मे साकल से बंधे पाइप को ताला साकल तोड़ कर चोरी की गई। आसपास रखे और समान भी ले गए। सुबह कमल हार्ड बेयर के संचालक अनिल अग्रवाल ने देखा तो परेशान हो गए आस पास पूछा, फिर थाने जा कर लिखित में शिकायत दिया।परन्तु अभी तक अपराध दर्ज नही हुआ है।

कोटा में लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। मोटर साइकलों के चोरियों का सिलसिला भी लगातार चला इस से आम जन ब्यापारी सुरक्षा को लेकर भयभीत हो रहे है।
सीसीटीवी कैमरों में चोरों की करतुत रिकार्ड भी हो रही है। ब्यापारी आम जन स्वयं इन कैमरों की फोटो पुलिस को उपलब्ध करा रहे है। पर चोरी में अंकुश नही लग रहा है।

Comments