breaking post New

विजयदशमी के कोटा मेला में..दोनों दिग्गज.. भाजपा प्रत्यासी प्रबलप्रताप जूदेव..और कांग्रेश प्रत्यासी अटल श्रीवास्तव.. अपने अपने दलबल के साथ एक दूसरे से मिले .. दशहरा की दी शुभकामनाएं.. गोपाल-प्रबेश अग्रवाल के भंडारे में लिया प्रसाद।

दशहरा में कई हजरों  की भीड़ में  दोनों प्रत्यासियों ने जनता से किया संपर्क..दुर्गा पंडालों में किया दर्शन..पहुचें माँ कामख्या पंडाल..समिति के सदस्यों से की मुलाकात।

अटल श्रीवास्त से पंडाल में प्रशांत गुप्ता- पत्रकार, प्रशांत अग्रहरी nsui बिधान सभा प्रभारी,व अन्य पदाधिकारियों से हुई मुलाकात।

 इंडिया क्राइम न्यूज 

कोटा-- करगीरोड कोटा के ऐतिहासिक दशहरा के मेले में जंहा कई हजारों की भीड़ थी पैदल चलना मुश्किल था ऐसी जगह में मां जगत जननी पंडाल के पास जबरदस्त भीड़ थी यहीं पर भाई गोपाल अग्रवाल,प्रवेश अग्रवाल के द्वारा संचालित घर के पास भंडारे में कोटा बिधान सभा के दोनों दबंग दिग्गज प्रत्यासी, भाजपा से प्रबलप्रताप सिंह जूदेव और कांग्रेश से अटल श्रीवास्तव अपने दल बल के साथ एक दूसरे के सामने आ गए तभी दोनों ने  प्रत्यासी एक दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी और  और वंहा गोपाल प्रबेश अग्रवाल के परिवार सहित सभी लोगों से मिले दशहरा की सभी को बधाई दी। यह सुनहरा सदभाव का दृश्य देखकर लोग रोमांचित थे।

कांग्रेस कोटा बिधान सभा प्रत्यासी अटल श्रीवास्तव सभी दुर्गा पंडालों में दर्शन करते हुए सभी से मुलाकात करते हुए माँ कामाख्या दुर्गा पंडाल पहुँचें और वंहा समिति के सदस्य पत्रकार प्रशांत गुप्ता सहित सभी उपस्थित सदस्यों से मिले साथ मे कांग्रेश नेता आदित्य दीक्षित,प्रशांत अग्रहरी- एन एसयूआई कोटा बिधान सभा प्रभारी,प्रकाश जैसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता साथ थे।

भारतीय जनता पार्टी से कोटा बिधानसभा प्रत्यासी दबंग युवा नेता प्रबलप्रताप सिंह जूदेव भी अपने समर्थकों नेता प्रदीप कौशिक, बाबा गोश्वामी, पवन गर्ग,नेम सोनी,मोहित जायसवाल, सुलेश पाण्डे, बैंकट अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता युवा साथियों के साथ दशहरा मेले में सभी दुर्गा पंडालों में दर्शन किये  और भारी भीड़ में  गाँवों से आये हजारो की संख्या में आये लोगों से मुलाकात की।

जोश से भरे युवा कम भीड़ वाली जगहों में रोड में मोटर साइकिल से जा जा कर जुदेव को मोटर साइकिल में घुमाया, और भेंट लोगों से किया,इस बीच भीड़ से  एक ही आवाज आ रही थी *जय माता दी- छत्तीसगढ़ का एक ही देव-- जय जूदेव--जय जूदेव* कल दशहरा का माहौल देखने लायक था जबरदस्त भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ब्यापारियों ने भी सारी रात सुबह 4 बजे तक दुकाने खोल कर रखीं। पुलिस ब्यवस्था सुद्रढ़ रही, टी आई टी एस नवरंग अपने स्टाफ के साथ पैदल पूरे नगर में घूम घूम कर ब्यवस्था संभाली।

Get Loan

Comments