breaking post New

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्राम खरगहनी मे किया सीसी रोड का लोकार्पण।

कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन और घासीदास जयंती समारोह में भी हुए शामिल।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा- बिलासपुर-- कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव कोटा विधानसभा क्षेत्र के कोटा ब्लॉक के ग्राम खरगहनी, कुकदूर, पीपर पारा, पीपरतराई के दौरे पर रहे ग्राम खरगहनी में 5 लाख की लागत से डीएमफ़ फंड द्वारा निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया एवं पंचायत भवन पहुंचकर ग्राम वासियों को संबोधित किया भेंट मुलाकात की और समस्याओं पर चर्चा की खरगहनी के पश्चात ग्राम कुकदूर पहुंचने पर ग्राम वासियों ने स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया अटल श्रीवास्तव ने सरपंच सहित ग्राम वासियों को अपने निर्वाचन के लिए आभार देते हुए जल्द समस्याओं को निराकरण करने  वादा किया।

 ग्राम पंचायत पीपरपारा पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय  कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में शामिल हुए खेल रही टीमों को बधाई दी कबड्डी के मैच देखा और प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले को 15000 रुपए का पुरस्कार विधायक की ओर से प्रदान किया उक्त अवसर पर आदर्श युवा कल्याण समिति एवं ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा ने विधायक का स्वागत किया उसके पश्चात विधायक ग्राम पौड़ी एवं पीपर तराई पहुंचकर बाबा गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा तैलचित्र पर दिप जलाकर पूजा अर्चना किया और उक्त अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित किया।

 अटल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा की कोटा के विकास के लिए उन्हें मुख्यमंत्री या संबंधित मंत्री के यहां भी जाना पड़ेगा तो जाएंगे और विधायक निधि से भी ग्राम वासियों की छोटी-छोटी मांगों को पूरा करेंगे अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोटा की जनता के बीच में पूरे 5 साल उपलब्ध रहूंगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, कुलवंत सिंह, संतोष मिश्रा, दीपक रजक,  अभय नारायण राय, नीलेश मधेवार अजय मोहन अरुण त्रिवेदी लक्ष्मी महाराज प्रदीप परिहार दिल हरण श्रीवास आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजू सिदार  हाशिम अली प्रशांत अग्रहरि जनपद सदस्य श्रीमती अश्वनी टोडर सरपंच शकुंतला मरावी दिनेश साहू तिलक कॉले रामेश्वर मरकाम विष्णु केवट छबिलाल मरावी शिव सिंह कुंज बिहारी साहू ओम प्रकाश गौरी गौरा समित   सरपंच श्रीमती रजनी मरकाम शांतिलाल बारे  जगत मोहन प्रताप मरकाम विनोद बंजारे कृपाराम यादव आकाश तिवारी अभय यादव मदन सिंह जगत सनत कुमार पोर्ते रामकुमार सरपंच रामचंद्र मरावी दिलीप बंजारे सुखराम की लहरें गणेश लहरे सुभाष लहरे कारण लहरे सूर्यभान सिंह सुखीराम जायसवाल रूपचंद साहू चोलाराम नायक अफजल खान पार्षद देवेंद्र कौशिक अध्यक्ष निलेश कुर्रे फ्रांसिस बघेल विजेंद्र बघेल सदानंद कुर्रे वीरेंद्र सोनवानी राजेश टंडन लक्ष्मी प्रसाद भंडारी इंद्र कुर्रे मुकेश कुर्रे बसंत यादव सुभाष आनंद धन सिंह जितेंद्र सोनवानी यशवंत बघेल वेद प्रसाद सोनवानी आदि उपस्थित रहे।
Get Loan

Comments