breaking post New

भारतीय जनता पार्टी के बिल्हा विधानसभा में.. नव मतदाता सम्मेलन मे .. शामिल हुए छत्तीसगढ़ सुपर स्टार-- अनुज शर्मा

नव मतदाता ही आगामी विधानसभा चुनाव में एक सशक्त सरकार बनाएंगे

युवा ही देश के विकास की बागडोर है-- कौशिक

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

बिल्हा- बिलासपुर-- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक के अध्यक्षता मे आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बिल्हा विधानसभा में नव मतदाता सम्मेलन मे छत्तीसगढ़ सुपर स्टार अनुज शर्मा शामिल हुए।

  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथ मे ही प्रदेश का भविष्य है और यही युवा आगे चलकर विधानसभा चुनाव 2023 में एक सशक्त सरकार बनाएगे और छत्तीसगढ़ को कुशासन से सुशासन की ओर ले जाएंगे। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की  भूपेश सरकार को उखाड़ फेकने के लिए हम सभी को संकल्पित होकर 2003 का इतिहास दोहराना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए हम प्रदेश के हर कोने में जाकर आह्वान करेंगे और इस सरकार को उखाड़ करके फेंकेंगे जिसमें नवमतदाताओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी ।

बाइक रैली के साथ कार्यक्रम स्थल पहुचे भाजपा विधायक प्रत्याशी धरम लाल कौशिक
ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की बताया तथा नव युवा मतदाताओं को प्रेरित किया और उन्हें नवीनतम राजनीतिक मुद्दों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के हांथ में देश की बागडोर है और युवा ही परिवर्तन का वाहक है। आगे कहा कि यदि हम अमर शहीद भगत सिंह, खुदी राम बोस, लाल बाल पाल जी जैसे युवाओं को देखे जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन माँ भारती को परतंत्रता से मुक्त कराने के संकल्प को समर्पित कर दिया।

  इसी तरह महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी की बात करे तो आज भी वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। आज भी उनका जीवन-दर्शन मागर्दशन कर रहा है। इसी तरह हर एक युवा में कुछ न कुछ खूबियां छुपी होती है जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सकती है।

प्रधानामंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कुशल नेतृत्त्व में युवा शक्ति को देश की सबसे मूल्यवान संपदा मानकर युवाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।  हमारा लक्ष्य है कि हर नव मतदाता अपनी जिम्मेदारी को समझे और सक्रियता से शामिल होकर देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है। प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार ने नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर युवाओं को ठगने का काम किया है। राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के पौने पांच वर्ष में युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया, और उन्हें बेकारी की ओर धकेल दिया है इसके साथ ही पीएससी, व्यपाम एवं अन्य पदो में निकली भर्ती में धांधली करके युवाओं के भरोसे को तोड़ा है। अगामी चुनाव में युवा मतदाता राज्य सरकार से अपना हिसाब चुकता करेगें।

इस् अवसर पर भूपेन्द्र सवन्नी, युवा नेता डॉ देवेन्द्र कौशिक, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू, सरगाँव मंडल अध्यक्ष पंकज वर्मा, बिल्हा मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत क्षत्री, बोदरी मंडल अध्यक्ष लव श्रीवास, तिफरा सिरगिट्टि मंडल अध्यक्ष अंकित पाल, पथरिया महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि रवीन्द्र बघेल, सरगाँव महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि असद खान, बिल्हा महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि मोहन राजपूत सहित युवा मोर्चा के महामंत्री कार्यकर्ता सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी
कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Get Loan

Comments