breaking post New

कोटा विधानसभा से.. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी..दबंग युवा नेता प्रबलप्रताप जूदेव का आज कोटा में हुआ जन सम्पर्क अभियान।

मेन रोड में लोगों के घरोघर जा कर की मुलाकात.. मंगा भाजपा के लिये वोट।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-बिलासपुर--भारतीय जनता पार्टी ने पूरे छत्तीसगढ़ में अपने प्रत्यासियों के नाम तय कर दिए है। इसी तरह कोटा विधानसभा से भाजपा ने पूर्व बिलासपुर सांसद रह चुके जसपुर नरेस स्व.श्री दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबलप्रताप सिंह जूदेव को अपना प्रत्यासी बनाया है।

कोटा बिधान सभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है लेकिन उस मिथक को तोड़ते हुए जोगी जनता कांग्रेश से श्रीमति डॉ. रेणु जोगी बिधायक बनी और बर्तमान में बिधायक है। भाजपा प्रत्यासी बहुत कम मतों के अंतर से पराजित होते रहे।

इस बार जूदेव परिवार से युवा दबंग नेता प्रबलप्रताप सिंह जूदेव चुनाव मैदान में उतरे है युवा बर्ग काफी उत्साहित है तो भाजपा कार्यकर्ता कोटा विधानसभा से अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। क्योंकि जूदेव परिवार की अपनी साख है छत्तीसगढ़ में।

जनसंपर्क अभियान के तहत बैंकट लाल अग्रवाल ने अपने निवास के पास लड़ियाँ लगा कर अतिशीय स्वागत किया, श्री जूदेव सबसे मिलते हुए भाजपा नेता रोहणी गुप्ता, राजा गुप्ता, बिनोद गुप्ता, गायत्री साहू के घरों में जाकर परिवार जनों का हाल चाल पूछा,जलपान किया,इनके साथ भाजपा मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Get Loan

Comments