breaking post New

डॉ गीता तिवारी को.. 4 जून को ज्ञान रत्न सम्मान से.. किया जाएगा सम्मानित।

इंडिया क्राइम न्यूज़


धमतरी/बिलासपुर-- समता साहित्य अकादमी, भारतीय दलित साहित्य अकादमी व हिंदी साप्ताहिक छत्तीसगढ़ साथी के संयुक्त तत्वावधान में सदगुरु कबीर की जयंती का आयोजन जिला मुख्यालय धमतरी के गोंडवाना सभागार में आयोजित किया गया है।

रविवार 4 जून 2023 को आयोजित इस एक दिवसीय राज्य आयोजन में प्रदेश के अनेक कलाकार, साहित्यकार और लेखकों की गरिमामय उपस्थिति इस कार्यक्रम में होगी। इस अवसर पर साहित्य कला एवं संस्कृति से जुड़ी अनेक प्रतिभाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान की इस कड़ी में डॉ गीता तिवारी प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष हिंदी,अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से संबंध डीएलएस कॉलेज बिलासपुर को  उनके साहित्य कला व संस्कृति  मे विशिष्ट योगदान के लिए  सदगुरु कबीर ज्ञान रत्न सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है।

उक्त आशय की जानकारी समता साहित्य अकादमी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर के. मुरारी दास ने आज यह जानकारी
दी।
Get Loan

Comments