breaking post New

अब साशकीय राशन दुकानों में कार्डधारकों को.. सभी सदस्यों की.. केवाईसी जमा कर आधारकार्ड सत्यापन कराना होगा।

बैंकों की तरह अब राशन की दुकानों में भी लगेगी केवाईसी।

राशन वितरण में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिये की जा रही नई ब्यवस्था..पूर्व में भी आधार सत्यापन कराया गया था।

इंडिया क्राइम न्यूज़


बिलासपुर-- राशन वितरण प्रणाली में कई बार संसोधन किया जा चुका है पहले ऑनलाइन करते हुए टैबलेट से बितरण, फिर कुछ समय बाद इपॉज मशीन से बायोमैट्रिक बितरण, फिर तौल मापक यंत्र यानी काँटा को मशीन से कनेक्ट कर बितरण, फिर अब आधारकार्ड से लिंक कर सभी सदस्यों का बायोमैट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। समय समय पर छत्तीसगढ़ पीडीएस को अपग्रेड किया जा रहा है।इसी लिये बैंकों की तरह अब पीडीएस के उपभोक्ताओं को केवाईसी कराना होगा।

कार्ड में लिखे नाम सभी पात्र है कि नही सरकारी राशन पाने के हकदार हैं या नहीं इसके लिए संबंधित राशन दुकानों में केवाईसी कराना होगा। राशन वितरण में अफरा तफरी की शिकायत को ध्यान में रखते हुए शासन ने पीडीएस में ऐसी व्यवस्था की है। अब जिन कार्डधारकों को नियमित राशन उठाव की समस्या से मुक्ति पाना है तो उन्हें अपना आधार नम्बर को राशन दुकान जाकर पॉस मशीन में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन यानी केवाईसी कराना होगा, अन्यथा राशन प्राप्त करने के लिए भटकना पड़ सकता है।

पीडीएस में फ्री राशन प्राप्त करने वाले सदस्य बर्तमान में है कि नही की कंही और से राशन प्राप्त कर रहे है या बाहर कमाने खाने बर्षो से गये है वंही कार्ड बन गया है और दूसरी जगह भी बना है, या फिर कोइ मार चुका है इन सभी चीजो या अब्यवस्था  पर सुधार और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने अब राशन कार्ड के सभी सदस्यों को केवाईसी कराना अनिवार्य किया है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के तहत फ्री और रियायत दर मिलने वाले सरकारी राशन पाने वाले कार्डधारियों को बायोमेट्रिक डाटा वेरिफिकेशन कराना पड़ेगा। राशन कार्ड में शामिल जिस सदस्य की ई- केवायसी नहीं होगी वे सरकारी राशन से वंचित हो सकते है।

इसलिए राशन कार्ड में परिवार के जिन सदस्यों का व्यौरा दर्ज है उसमें से प्रत्येक सदस्य का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन यानी ई-केवायसी कराना  अनिवार्य हो गया है।

क्यों कराई जा रही इ केवाईसी

राशन कार्ड में शामिल कई सदस्यों की मृत्यु के बाद भी उनका नाम नहीं हटपाता और राशन मिलते रहता है। इसी तरह कुछ लोग गांव या शहर में नही रहते और उनका नाम दूसरी जगह राशन कार्ड में जुड़ जाता है। इधर पुराने राशन कार्ड पर भी उनका राशन मिलते रहता है। इससे कई पात्र लोग राशन पाने से वंचित रह जाते हैं इसलिए केवाईसी करवाई जा रही है, और जरूरी है। सभि कार्ड धारक सभी सदस्यों का दुकान में जा कर केवाईसी जमा कर बायोमैट्रिक सत्यापन कराकर सुनिश्चित हो जाएं।

ई केवायसी करवाने के लिए शासन द्वारा 30 जून तक की समयावधि तय की गई थी। लेकिन, उस समय तक सभी उपभोक्ताओं की ई-केवायसी नहीं होने के कारण इसकी अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके बाद जिन सदस्यों की ई-केवायसी नहीं होगी, उनका राशन मिलना बंद हो सकता है।

फूड कंट्रोलर-- अनुराग भदौरिया जी

शासन के निर्देशानुसार सभी दुकानदारों को ई केवाईसी कराने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए है। केवाईसी कराना आवश्यक है। केवाईसी में तेजी लाने के लिए दुकानदार डोर टू डोर जाकर भी केवाईसी कर रहे है।

केवाईसी करना अनिवार्य

ई-केवायसी या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाने के लिए। आप अपने आधार कार्ड, और उसकी एक एक फोटो कॉपी  और राशन कार्ड, उसकी फोटो कॉपी लेकर अपनी राशन दुकान में जाकर, वहां आधार कॉपी और राशन कार्ड की कॉपी जमा करें। इसके बाद अंगूठों का निशान ई पॉस में लिया जाएगा। इसके बाद आपका और सदस्यों का बायोमेट्रिक डाटा वेरिफिकेशन हो जाएगा।
Get Loan

Comments