प्रत्येक कन्या को कन्यादान में 21000/- रुपये नगद दिए जाएंगे।
दहेज के पूरा समान और साड़ी, कपड़े,ज्वेलरी,भी आयोजक श्री विष्णु अग्रवाल जी के द्वारा दी जाएगी।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा -बिलासपुर-- 6 फरवरी 2024 मंगलवार का दिन अपने आप मे एक इतिहास स्वर्णिम अच्छारों में लिखने जा रहा है।
अभी तक सामूहिक विवाह कई समाज के लोगों ने किया, अग्रहरी समाज कोटा ने तो सामूहिक विवाह की सामूहिक रुप से करने की परम्परा डाली थी।
लेकिन कोटा के सामाजिक/धार्मिक महापुरुष विष्णु अग्रवाल जी जिनकी पहचान कोटा में नगद दुकान वाले के नाम से जानी जाती है। उन्होंने अपनी स्व प्रेरणा से और अपने पिता जी के साथ घटी परिस्थितियों और समस्यायों से संकल्प लिया कि अब कोई भी निर्धन कन्या जिसके पिता अपनी लाडली का विवाह बड़े उत्सव के साथ करना चाहता है पर पैसे के अभाव में अपनी दुलारी देवी समान पुत्री की शादी कर्जा लेकर करता है और जलालत सहता है,श्री अग्रवाल ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक हजार रुपये की जलालत को इंडिया क्राइम न्यूज से साझा किया। और इसी से प्रभावित हो कर, अगर आज भगवान मुझे इस लायक बनाया है तो मैं अब निर्धन कन्यायों बेटीयों की शादी कर उनके पिता का सर गर्व से ऊंचा करूँगा।
इसलिए इन्होंने 6 फरवरी को कोटा के पुलिस थाना मैदान में मंगल परिणय महोत्सव 2024 करने का निर्णय लिया। इस मे 11 निर्धन कन्यायों का जो सर्व समाज, यानी अलग अलग समाज से होंगी की शादी कर कन्यादान करेंगे।
प्रत्येक कन्या यानी जोड़े को कन्यादान स्वरूप कम से कम 21000/- रुपये नगद दिए जाएंगे, साथ ही फर्नीचर- पलंग,गद्दा पंखा आदि दहेज के समान, लड़की की पेटी में पाँच साड़ियां, कपड़े, गहने,बिछिया,पायल आदि दिये जायेंगे,और जो उपहार आयंगे वह भी दिये जायेंगे। सजी हुई कारों में बारात निकाली जाएगी। पूरे सम्मान के साथ रीति रिवाज से शादी सम्पन्न होगी।
बैवाहिक कार्यक्रम में- 5 फरवरी दोपहर 3 बजे मेहदी रश्म होगी, कन्याओं को मेहदी लगाई जाएगी। फिर 6 फरवरी मंगलवार को सुबह 8 बजे से मंगल फेरे और कन्यादान की रश्म होगी।
इसके बाद 6 फरवरी को ही 11.30 बजे से नगर में शोभा यात्रा निकाल कर नव विवाहितों को सजी सुंदर गाड़ियों से नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके पश्चात 2.30 बजे से पुलिस थाना मैदान कोटा में आशीर्वाद समारोह होगा जिसमें गणमान्य लोग और अतिथि गण बर बधू को शुखी दाम्पत्य जीवन मे साथ साथ चलने का आशीर्वाद देंगें।
मंगल परिणय महोत्सव में उपस्थित सभी लोंगो के लिए प्रीति भोज समारोह रखा गया है जिसमे सभी अतिथि आमंत्रितगण ब्यानजनों की बगिया में स्वरूचि अनुसार मधुर स्वादिस्ट पकवानों का आनंद लेंगे।
और अंत मे सायंकाल 4.30 बजे बड़े ही धूमधाम से बिटिया की बिदाई की जाएगी और बर बधू को उनके घर भेजने के लिए सजी हुई गाड़ियां छोड़ने जाएंगी।जिससे कल बिटिया इस सुखद संस्मरण को अपने जीवन मे याद कर खुशी का अनुभव कर सके।

मन की बात में - आयोजक विष्णु अग्रवाल जी कहते कहते भाउक हो गए-- कहा कि-आप सभी के आपसी सौहार्द से 11 ग्यारह कन्याओं का विवाह कराने का मुझे सौभाग्य मिल रहा है। समाज में बेटियों के विवाह में खर्च के कारण,माता पिता कर्ज के तले दब जाते है,घर जमीन,जेवर बिक जाते है, और वर्षों तक कर्जा चुका नही पाते तो जलील होते है। इस लिए इन समस्यायों के समाधान की सोच रखते हुए समाज उत्थान के लिए असहाय/निर्धन परिवार की वेटियों का संगीत मयी गायत्री मंत्रोच्चार के द्वारा सामूहिक विवाह करने का निश्चय किया हूँ, आप सभी के प्यार आर्शीवाद से यह महान कार्य सफल हो सकेगा,इसलिए आपकी गरिमा मयी उपस्थिति इस कार्यक्रम में प्रार्थनीय है।
Comments