breaking post New

कोटा में आज हो रहा दुर्गा बिसर्जन..मां कामाख्या दुर्गोत्सव समिति,जगत जननी, नावजागृत युवा समिति, गांधी बाग की माता जी,हटरी चौक में बिराजमान.. सभी दुर्गा प्रतिमाएं दशहरा के बाद आज ले रही बैंड बाजे के साथ बिदाई।

 
नगर में दुर्गा मूर्तियों के साथ जावरा भी घुमाया जा रहा है।
 
पूरा नगर हुआ सक्ती मय.. नगर के मेन रोड में छाई धूम।
 
बिसर्जन में भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ब्यवस्था चाक चौबंद..किसी भी दर्शनार्थी को न हो परेशानी प्रसाशन और आयोजकगण रखा रहे पूरा ध्यान।
 
जगह जगह हो रही देविओं जवारा की आरती और स्वगत।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
कोटा-- आज कोटा में नव दिन पूजा अर्चना करने के बाद दशहरा के दिन आकर्षण के केंद्र रही पंडालों में बिराजमान दुर्गा जी की प्रतिमाएं जो विभिन्न रुपों में विराजमान रही, मां के नव स्वरूपों की सभी जगह बिधिवत पूजा भक्तों ने किया, दसहरा के बाद आज बिदाई मां जगदम्बा की हो रही है इस अवसर पर माताएं बहने युवक बृद्ध सभी प्यार भरी नम आंखों से नाचते गाते माता रानी को बिदाई दे रहे है।
 
मातारानी से प्रार्थना भी कर रहे है कि सभी का जीवन सुखमय हो, सभी स्वस्थ रहें, विश्व मे सांती बनी रहे सभी का कल्याण करें आदिशक्ती।
​​​​
 
नवरात्री दशहरा में पूजा अर्चना के साथ ही दशहरा के दिन रावण कुम्भकरण को नगर में घुमाते समय रही अपार भीड़..श्री राम के द्वारा रावण बध, दहन, के बाद नगर में दशहरा उत्सव मनाया गया।
 
 कोटा नगर में इस वर्ष दशहरा काफी हर्शोल्लश के साथ मनाया गया । नगर वासियों द्वारा झाकियां निकाली गई एवम रावण का दहन भी किया गया ।

 
नगर का सबसे बड़ा रावण पुतला दहन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कोटा के मंडी ग्राउंड में किया गया ,जिसे पहले कोटा नगर के मुख्य मार्गो में घुमाया गया ,साथ ही साथ नगर में झाकियों को भी निकाला गया ।
 
 जैसे की फिरंगीपारा की नित्या झाकी जिसका शीर्षक - भगवान राम के द्वारा लंका मे रावण से युद्ध करने के पहले समुद्र के किनारे भगवान शंकर के शिवलिंग की स्थापना कर उसमे कमल पुष्प चढ़ाते हुए विजय की कामना की , राम आर्ट की झाकीआदि झकिया निकाली गई जिन्हे कोटा नगर के समिति द्वारा पुरुस्कृत भी किया गया ।
 
नगर के मुख्य मार्गो में शाम से ही वाहनों का आना जाना कोटा पुलिस ने प्रतिबंधित कर दिया था ,जिसके लिए कोटा पुलिस ने मुख्य मार्गो के शुरुवात में ही नाकाबंदी कर दी थी एवम पुलिस कर्मियों द्वारा पैदल समय समय पर भीड़ को व्यवस्थित भी किया जा रहा था । जिसके पश्चात नगर में बिना किसी रोक रुकावट के शांत रूप से दशहरा का त्यौहार मनाया गया ।
 
कोटा दुर्गा जी देखने और दशहरा उत्सव देखने आस पास के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी क्योंकि कोरोना काल के बाद बड़े अच्छे से नवरात्री और दशहरा त्योहार मनाया गया है। लोगो मे उत्साह देखते ही बन रहा था। आज दुर्गा बिसर्जन में पूरा नगर भक्ती मय लग रहा है, रात भी दिन जैसी प्रतीत हो रही है।



Get Loan

Comments