breaking post New

शा. कन्या उ. मा. वि. कोटा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ सम्पन्न.. विद्यालय देश के भविष्य के निर्माण का आधार है.... रामलाल साहू

कार्यक्रम मे विधायक प्रतिनिधि आक्रोश त्रिवेदी ने विधायक मद से पूरा सहयोग करते हुए, विद्यालय की सभी आवश्कता को पूर्ण करने की बात कही।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

करगीरोड, कोटा : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में भव्य एवं गरिमामय वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता के मार्गदर्शन में ,एवम मुख्यातिथि श्री रामलाल साहू प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य एवं बड़ी संख्या में अतिथिगण व अभिभावकों की उपस्थिति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम  एवं पुरस्कार वितरण समारोह का  सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दिव्य छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित  व सरस्वती वंदना से हुआ।

संस्था की प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों द्वारा अतिथियों का कुमकुम, बैच लगाकर व पुष्पहार एवं श्रीफल द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा, श्री वेंकट लाल अग्रवाल - पर्यटन सलाहकार, सुलेश पाण्डेय -मण्डल महामंत्री, श्रीमती उषा गोस्वामी पार्षद, नरेंद्र पालके पार्षद प्रतिनिधि,  विनोद गुप्ता वरिष्ठ सदस्य, श्रीमती गायत्री साहू जिला महामंत्री महिला मोर्चा, श्री नरेन्द्र बाबा गोस्वामी जिला विधिक सदस्य,श्री आक्रोश त्रिवेदी विधायक प्रतिनिधि सुश्री अंजना चौकसे, श्री आर. डी. गुप्ता- प्रदेश अध्यक्ष - सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, प्रेस संघ,  प्रेम सोमवंशी पत्रकार, श्री हरीश चौबे पत्रकार, राम नारायण यादव पत्रकार, विकास तिवारी पत्रकार, श्री विनोद गुप्ता पूर्व प्रधान पाठक, श्रीमती रेखा मरकाम अधीक्षिका, श्री राजकुमार कोरी समन्वयक, श्रीमती स्वाति सिंह निर्णायक मंडल सदस्य, श्री रामकुमार पालके सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण शिक्षकगण एवं सभी छात्राएं उपस्थित रहे।

स्वागत गीत पश्चात भारत की विभिन्न विविध समृद्ध संस्कृतियों की झलक के साथ आकर्षक वेशभूषा में राजस्थानी घुमर नृत्य, पंजाबी भांगड़ा नृत्य, छत्तीसगढ़ी पंथी, सुआ, कर्मा आदि नृत्य के साथ नारी सशक्तिकरण नृत्य नाटिका, सोसल मीडिया के दुष्प्रभाव नाटक आदि का मनमोहक प्रस्तुति कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक कि छात्राओं द्वारा किया गया, इसकी सराहना करते हुए सभी अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सभी अतिथियों द्वारा सम्बोधित किया गया। सभी ने सफल एवं अच्छे कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार एवं छात्राओं की प्रशंसा करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

संस्था की प्राचार्य - श्रीमती आशा दत्ता द्वारा स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

अपने मुख्य उद्बोधन में श्री रामलाल साहू ने उपलब्धि प्राप्त छात्राओं को बधाई देते हुए विद्यालय की आवश्यकता को पूर्ण कराने का आश्वासन देते कहा कि विद्यालय देश की भावी पीढ़ी के निर्माण का आधार होते हैं।

अधिवक्ता श्री नरेन्द्र बाबा गोस्वामी, श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक, श्री सुलेश पाण्डेय, श्री वेंकट अग्रवाल, श्रीमती उषा गोस्वामी, श्रीमती गायत्री साहू ने सम्बोधित करते हुए विद्यालय का बाउंड्री वाल निर्माण, खेल मैदान समतलीकरण, मंच निर्माण, शेड निर्माण सहित  विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग करने की बात कही।

कार्यक्रम में  वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में उपलब्धि प्राप्त छात्राओं को अतिथियों के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
प्रतिभा संपन्न छात्राओं में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार कु. प्रिया बाँधेकर, सर्वश्रेष्ठ अनुशासन कु. ज्योति  पात्रे एवं सर्वश्रेष्ठ सर्वाधिक उपस्थिति हेतु कु. मीरा साहू को पुरस्कृत किया गया।
साथ वर्ष भर में खेलकूद, एवं अन्य गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
भव्य एवं गरिमा मय कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता, व्याख्याता श्री जी.एस. केसर, श्री व्ही. एन. पालके, श्रीमती ए. लाल, डॉ. आर. बी. गुप्ता, श्री एस. के. साहू, श्रीमती निर्मला बंजारे,  मनोज कुमार श्रीवास, श्रीमती रक्षा दुबे, श्री रमेश सिंह, पद्मिनी सिंह, श्री राकेश शर्मा, श्रीमती मनोजिनी भानू, श्री जे.पी. ध्रुव प्र. पा., श्री हेमेंद्र श्रीवास्तव, श्रीमती प्रसन्ना पाण्डेय, श्री दीपक राजवाड़े, श्रीमती श्वेता स्वर्णकार, ओंकार गुप्ता, रमऊ सिंह, श्रीमती रामकुमारी, श्री अजीत यादव, श्रीमती मोहनमती, श्री लक्ष्मी यादव सहित बड़ी संख्या में सभी छात्राओं का सहयोग रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के डॉ. रामबाबू गुप्ता व्याख्याता द्वारा किया गया।

Get Loan

Comments