breaking post New

पत्रकार संयुक्त महासभा के रायपुर बिसाल संगम में.. प्रदेश के लगभग 30 पत्रकार संगठनों के साथ..सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने भी दिया समर्थन..सभी पत्रकारों ने बनाया इसे ऐतिहासिक।

पत्रकारों को बर्तमान में हो रही परेशानियों के मद्देनजर.. संयुक्त पत्रकार महासभा ने.. महामहिम राज्यपाल जी को विभिन्न मांगों का सौपा ज्ञापन।

कई सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर के पत्रकार..पैदल रैली निकाल कर..मुख्यमंत्री जी को पत्रकार एकता से अवगत कराया।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

रायपुर- 2 अक्टूबर गाँधी जयंती के दिन पूरे प्रदेश के पत्रकारों के लगभग 30 से अधिक संगठनों ने संयुक्त पत्रकार महासभा के आयोजन,रायपुर  में  अपना समर्थन दिया,साथ ही सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राशिद जमाल सिद्दकी, डी सी बघेल, दुर्ग संभाग अध्यक्ष सुधीर सोनी ने अपने संगठन के सदस्यों के साथ पत्रकारों के हित के लिए समर्थन देते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।

बिभिन्न प्रकार की समस्यायों  से पीड़ित पत्रकारों ने अपनी समस्यायों को मंच पटल से सबके सामने रखा, सभी  प्रादेशिक पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों, प्रसक्लब के अध्यक्षों, जिला स्तरीय पत्रकार संगठनों के अध्यक्षों, ब्लाक,तहसील स्तर के पत्रकारों के संगठनों ने पहुँच कर अपनी अहम भूमिका निभाई।

सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त पत्रकार मोर्चा के मंच में एक साथ पत्रकारों के ऊपर हो रहे अत्याचारों की लड़ाई में एक दूसरे से हाथ से हांथ मिलाकर साथ देने का संकल्प लिया। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ब्यापक पत्रकार सुरक्षा कानून बने जिसमे ब्लाक,तहसील स्तर के पत्रकारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। और कई पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावों को ज्ञापन के माध्यम से राज्य के महामहिम राज्यपाल महोदय को दिया।

और फिर सभी पत्रकारों ने बहुत बड़ी संख्या में पैदल चलकर रायपुर की सड़कों में रैली निकाल कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी को अपनी संयुक्त मोर्चा की एकता और पत्रकारों के ऊपर हो रहे पुलिसिया अत्याचारों से अवगत कराया।

प्रदेश भर के पत्रकारों ने पत्रकार संगठनों ने  एक मंच  में एकजुट हो कर अपनी एकता की ताकत का ऐतिहासिक परिचय, प्रदेश के उन अत्याचारियों को दिया जो पत्रकारों को टारगेट कर इनके ऊपर अत्याचार कर रहे है या झूठे मामलों में पत्रकारों को फसा रहे है।

​​​

Get Loan

Comments