breaking post New

महाशिवरात्री..मौसम ने ली अंगड़ाई..गरज के साथ हुई बे मौषम बरसात..किसी के दिल को राहत..तो किसी का उड़ा चैन।

महाशिवरात्री..मौसम ने ली अंगड़ाई..गरज के साथ हुई बे मौषम बरसात..किसी के दिल को राहत..तो किसी का उड़ा चैन।
इस मौषम परिवर्तन से किसानों की रवी फसल को होगा नुकसान।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
आज महा शिवरात्री का पावन पर्व है चारों तरफ पूरे भारत की सभी दिशाओं में देवालयों और घरों में भगवान शिव माता पार्वती जी की पूजा अर्चना हो रही है, इसी के साथ मौषम ने भी अंगड़ाई ली है।
 
जिले के कुछ हिस्सों में अचानक तेज गर्जना के साथ बारिश हुई, गर्मी से थोड़ा राहत मिली किसी ने राहत महसूस की तो किसानों की चिंता बढ़ने लगी कंही मौषम ज्यादा बिगड़ता है तो रवी फसल को नुकसान  होगा।
 
वहीं ब्यापारी भी चिंतित है छत्तीसगढ़ में इस समय दो साल बाद मेलों का दौर चल रहा है। अभी शिवरीनारायण  मेला जंहा आखिरी हो रहा है वंही करगीरोड कोटा का मेला आज से सुरु हो रहा है, साथ ही राजीवलोचन राजिम मेला,गिरौदपुरी मेला, रतनपुर मेला, ए छोटे बड़े ब्यापारियों के लिए बड़ी बड़ी उम्मीदें ले कर आया है कोविडकाल कि छूट में सभी कमाना चाहते है परन्तु इस बेमौषम बारिश ने ब्यापारियों की चिंता भी बढ़ दी है।
 
आज शिवरात्री के दिन की वर्षा धार्मिक दृष्टिकोण से शुभ मानी जाती है आज भोले बाबा की खुशी में प्रकृति भी झूम झूम कर नाच रही है..गर्जना के साथ हर हर महादेव का स्वर निकाल रही है।
Get Loan

Comments