नाका श्री हनुमान मंदिर से पूरे नगर होते हुए बैंड बाजे..पटाख़े के साथ निकली कलश यात्रा..जगह जगह नगर वाशियों ने की पुष्प वर्षा उतारी आरती।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा, बिलासपुर--आज कोटा में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जाने के लिए कलश यात्रा निकली, यह कलश यात्रा पूरे भारत के कई प्रान्तों से निकल रही है,और बाइस जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला अपने विश्वप्रसिद्ध नव निर्मित भब्य मंदिर में विराजमान होंगे।

बिगत दिनों से यह भब्य कलश जो स्वर्ण कलश की तरह चमचमा रहे है श्री राम हनुमान मंदिरों में भक्तों के दर्शन के लिए रखे गए थे, आज कोटा में भी इस पवित्र कलश को नगर की नारी शक्तियों ने स्वक्ष सुंदर परिधानों,आभूषणों से सुसज्जित होकर सर में कलश उठा कर नगर में निकली, जै श्री राम के गगन भेदी जयकारों से बातावरण गुंजायमान हो रहा है।
नगर वाशियों ने कलश यात्रा के साथ श्री राम जानकी जी श्री हनुमान जी की चलित झांकियों का रथ चल रहा था, भक्तों ने जगह जगह आरती उतारी कलश यात्रा में लोगों ने पुष्पवर्षा कर, अतिश बाजी कर कोटा नगरी को राम मय बना दिया।
इस क्षेत्र के श्री राम भक्त पुरुषों और माताओं,बहनों और युवाओं ने इस कलश यात्रा को गरिमा मय बना दिया। इसमें भाजपा, बजरंग दल,सहित अन्य संगठनों एवम समाज प्रमुखों,नगर बासियों, श्री रामभक्तों, सनातन धर्म के मानने वाले, सभी बर्गों के लोगों ने भक्तिभाव के साथ बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए।
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर की एक ऐतिहासिक घटना है, जिसको देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी को सुलझाने का सौभाग्य परमात्मा ने दिया उनके प्रयासों से देश वाशियों की आस्था का केंद्र श्री राम जन्मभूमि अयोध्या का विशाल ऐतिहासिक मंदिर बन कर तैयार हो रहा है जंहा श्री राम लला अपने पूर्ण बैभव के साथ बिराजमान होंगे।यह भारत वाशियों के लिए गर्व का विषय होगा।
Comments