breaking post New

*डीजल चोरी करने वाले,बोलेरो छोड़ कर भागे, गाड़ी से जरकिन, तेल चोरी करने वाला पाइप बरामद।चोर पुलिस की पकड़ से हुये बाहर।*

*डीजल चोरी करने वाले,बोलेरो छोड़ कर भागे, गाड़ी से जरकिन, तेल चोरी करने वाला पाइप बरामद।चोर पुलिस की पकड़ से हुये बाहर।*
*रतनपुर में फिर डीजल चोर गिरोह का पुलिस ने किया पीछा, पुलिस को देख कर वाहन छोड़कर भागे चोर , वाहन से 400 लीटर डीजल बरामद*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*10/10/2020*

*खबर-शिव तिवारी-बिलासपुर*

*बिलासपुर*--रतनपुर के आसपास खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह लगातार सक्रिय है। मध्य प्रदेश और अन्य क्षेत्रों से आकर रतनपुर में खड़े वाहनों से तड़के डीजल चोरी करने वाले ऐसे ही हिरोह का पता चलने पर रतनपुर पुलिस ने शनिवार को उनका पीछा किया। पुलिस को खबर लगी की बड़ी मात्रा में डीजल चोरी कर एक बोलेरो वाहन में ले जाई जा रही है। पुलिस की निगाह गांधीनगर के पास बोलेरो क्रमांक एमपी 65 T 1164 पर पड़ी जिसे रोकने का संकेत किया गया तो वह तेजी से बेलगहना केंदा की ओर भागने लगा । पुलिस ने उस वाहन का पीछा किया । उस वाहन में कुल 4 लोग मौजूद थे जिसमें पीछे दो युवक महिलाओं जैसे कपड़े पहने हुए थे। रास्ते में लोगों ने काफी मात्रा में डीजल को गिराने की भी कोशिश की लेकिन वे इसमें नाकाम होने की वजह से बोलेरो को छोड़कर भाग निकला
बोलेरो में 40 – 40 लीटर के 10 जरीकेन थे जिसमें करीब 400 लीटर डीजल पाया गया ।वहीं डीजल चोरी करने में उपयोगी पाइप और अन्य उपकरण भी बरामद हुए है। मामले में सभी आरोपी फरार हो चुके हैं। पुलिस ने डीजल और बोलेरो को अपने कब्जे में कर लिया है वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Get Loan

Comments