घर घर जा कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं.. सभी सघन जन सम्पर्क में लग जाये..आप जीत कर आएंगे..सपथग्रहण समारोह में मैं जरूर आऊंगा।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा, बिलासपुर-- भारतीय जनतापार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन नगर पंचायत कोटा थाना ग्रन्ड में 05/02/25 को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री सम्मननीय अरुण शव जी,आप कोटा के दामाद भी है, सम्मलित हुए, साथ मे कोटा के छाया बिधायक भाजपा प्रदेश मंत्री,घर वापसी अभियान के प्रमुख श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी उपस्थित हुए।
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुनशाव जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सम्मननीय विष्णुदेव जी की सरकार बनी और आप खुद इस सरकार के उपमुख्यमंत्री है इसलिए ऐसे मिलनसार कर्मठ ब्यक्तित्व से हमे सबको सीख लेनी चाहिए। आप कोटा में पूर्ण बहुमत से सभी पार्षदों को जिताएं,और अध्यक्ष के लिए श्रीमती सरोज साहू जी को कमल छाप में वोट डाल कर भारी मतों से बिजई बनाएं,

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुणशाव जी ने कहा की- कोटा मेरी ससुराल है मैं यंहा का दामाद हूँ आप सब का प्यार स्नेह मुझे चाहिए, मैं जब यंहा आ रहा था तब मैं मुख्यमंत्री जी से पूछा कि ससुराल जा रहा हूँ वँहा कुछ गिफ्ट देना पड़ेगा क्या करूँ तो उन्होंने तुरंत महतारी बंदन योजना की 12 वी क़िस्त का बटन दबा दिया सभी बहनों के खाते में सांय सांय एक एक हजार रुपये आ गए। अब आपकी देने की बारी है क्योंकि दामाद को भी कुछ गिफ्ट देते है।आप सब कोटा में मुझे 16 कमल जीता कर दीजिए, यही मेरे लिये सबसे बड़ा गिफ्ट होगा,और फिर मुझे सपथ ग्रहण समारोह में बुलाइये मैं जरूर आऊंगा।

इसके पहले भाजपा सरकार के द्वारा 16 करोड़ के लगभग कोटा को धनराशि दी गई है बिकाश के लिए, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं वादा करता हूँ कि आप 15 पार्षद और अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती सरोज साहू जी को कमल छाप में बटन दबा कर भारी मतों से बिजई बनाये मैं नगरी प्रसाशन मंत्री भी हूँ कोटा के बिकाश में धन की कमी नही होने दूंगा।

यह कितना अच्छा अवसर है कि कमल को सरोज कहते है और धन की देवी माता लक्ष्मी को कमल व सरोज पुष्प बहुत पसंद है आप भाजपा से उम्मीदवार सरोज साहू को कमल छाप में मत डाल कर भारी मतों से जिताएं लक्ष्मी माता आपके नगर बिकाश के लिए खुश हो जाएंगी।

हमारी भाजपा की विष्णुदेव की छत्तीसगढ़ सरकार सभी को प्रॉपर्टी टैक्स में 25 प्रतिसत की छूट भी देगी और जिनका नजूल का पट्टा है उनको भू स्वामित्व का अधिकार देगी,साथ ही जिनके पास बिजली बिल और समंककेतिक कर पटाते है रशीद है उनको प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास के पट्टे भी दिए जाएंगे।भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में चहुमुखी बिकास कर रही है।
मुझे और आप सब भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को दुख है कि बिधान सभ में कोटा से बिधायक भाजपा का नही जीता पाये, नही तो केंद्र में भाजपा की सरकार ,छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार, कोटा में भाजपा का बिधायक होता तो कोटा की बिकाश की तस्बीर कुछ अलग ही होती,फिर भी आपके पास एक अवसर फिर आया है।नगरपंचायत में 15 पार्षद और अध्यक्ष को कमल छाप को जीता कर वह कसक पूरी कर लें। ए लबरा कांग्रेसियों के बहकावे में मत आना।
अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सरोज दुर्गेश साहू सहित सभी भाजपा पार्षद के उम्मीदवारों ने मतदाताओं से विनम्र अपील की हमे सब को हर वार्डो से जिताएं और अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू को जिताये हम पांच साल निःस्वार्थ भाव से आपकी सेवा व नगर बिकाश का कार्य करेंगे।
Comments