breaking post New

कोटा बिधायक ने.. उपमुख्यमंत्री एवम बिभागीय सचिव को .. कोटा रतनपुर मार्ग में वर्षों से टूटे पुल के निर्माण के लिए लिखा पत्र।

यात्रियों को आने जाने में होती है भारी असुविधा..

 इंडियाक्राइम न्यूज़ 

बिलासपुर-- कोटा रतनपुर मार्ग के टुटे पुल के शीघ्र निर्माण हेतु राशि जारी करने के लिए बिधायक अटल श्रीवास्तव ने उपमुख्यमंत्री महोदय एवं सचिव को पत्र लिखा है।

रतनपुर कोटा मुख्य मार्ग के चांपी जलाशय में स्थित सेतु विगत वर्षो से टूट गया है। रतनपुर कोटा मार्ग बिलासपुर रतनपुर कोटा लोरमी को जोड़ने वाला एक मात्र मुख्य मार्ग है,जिसमे प्रतिदिन हजारो राहगीर आवागमन करते है। सेतु टूट जाने के कारण यात्रियों को दुर एवं दुर्गम मार्ग से सफर तय करना पड़ता है,जिससे राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता है। 

टूटे पुल के निर्माण हेतु वर्ष 2023-24 के अनुपूरक बजट में शामिल तो किया गया था,किन्तु प्रशासकीय स्वीकृति आज तक जारी नही होने से पुल का निर्माण नही हो रहा है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा पुल के निर्माण हेतु शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने  उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरूण साव एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिखा गया है।

पूर्व में पुल के निर्माण नही होने को लेकर अटल श्रीवास्तव द्वारा विधानसभा में भी ध्यान आकृष्ट किया गया था,जिसमें सेतु निर्माण स्वीकृत होना प्रतिउत्तरीत किया गया है।
Get Loan

Comments