breaking post New

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का कोटा नगर पंचायत मे हुआ भव्य स्वागत, कई BJP कार्यकर्ता रहे मौजूद ।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

बिलासपुर- बिलासपुर लोकसभा (Bilaspur Lok Sabha) से ऐतिहासिक जीत हासिल कर NDA (National Democratic Alliance) सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बनने वाले तोखन साहू (Tokhan Sahu) कोटेस्वर महादेव की नगरी कोटा मे पधारे, इस दौरान रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री व बिलासपुर सांसद (Bilaspur MP) तोखन साहू का आतिशबाज़ी के साथ स्वागत किया गया. दरअसल, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार कोटा पहुंचे. जिसके बाद बिलासपुर सासंद का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. स्वागत के लिए सैकड़ो की तादाद में BJP कार्यकर्ता मौजूद रहे.

तोखन साहू ने पत्रकारों से की बातचीत
तोखन साहू के आगमन की खबर मिलते ही चौक चौराहों में जगह-जगह लोगों ने अपने सांसद का आत्मीय स्वागत किया गया. इस दौरान मंत्री साहू ने मीडिया से भी बातचीत की. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ने जीत के लिए कोटा नगर पंचायत के सभी वार्डो के पार्षदो का धन्यावाद किया,और छत्तीसगढ़ जनता का आभार व्यक्त किया. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रीमंडल में शामिल होना गर्व की बात कही. बता दें कि देश के कोने-कोने से उन्हें बधाई संदेश लगातार मिल रहे हैं. वहीं, तोखन साहू ने देश प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में तेजी से विकास करने की बात भी कही.

आज के इस कार्यक्रम मे माननीय प्रबल प्रताप जूदेव छाया विधायक, संगठन मंत्री, रामदेव कुमावत जी ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,वेंकट लाल अग्रवाल जिला सयोंजक संस्कृतिक प्रकोष्ट, मोहित जायसवाल,भाजपा नेता रामलाल साहू किसान मोर्चा, विकास सिंह ठाकुर, विमल गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता,महाराज सिंग नायक,नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,साथ ही नगर पंचायत के सभी पार्षद लोग उपस्थित रहे, भारतीय जनता पार्टी ने आज तोखन साहू का रेल्वे स्टेशन से स्वागत किया, उसके बाद जगह जगह मे उनका भव्य स्वागत हुआ।तोखन साहू ने पूरे कार्यकर्ता लोगो का ह्रदय से धन्यवाद किया।
Get Loan

Comments