मतदातओं के बीच सीधा सम्बाद.. जशपुर नरेश की बहूरानी साहिबा का प्रचार.. जीत में साबित होगा असरदार।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा, बिलासपुर-- कोटा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,पदाधिकारियों ने आज नगर के वार्ड नंबर 12 और 15 में जनसम्पर्क किया।
जशपुर नरेश की बहूरानी श्रीमती डॉक्टर हीना जूदेव जी स्वयं भाजपा की महिला पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ लगातार कई दिनों से जनता जनार्दन से सीधा सम्बाद कर भाजपा प्रत्यासी प्रबलप्रताप सिंह जूदेव के लिए वोट मांग रही हैं।
आज कोटा नागर के वार्ड नंबर 12 और 15 में भाजपा का प्रचार, जनसम्पर्क सैकड़ों महिला पुरुष कार्यकर्तओं, पदाधिकारियों के साथ जशपुर नरेश की बहूरानी साहिबा डॉक्टर श्रीमती हीना जूदेव जी के नेतृत्व में किया गया, जनता ,मतदाताओं ने साथ और वोट देने का आश्वासन दिया।
प्रचार अभियान और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी प्रबलप्रताप सिंह जूदेव को कोटा बिधान सभा से (फतेह) जीत दिलाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री गायत्री साहू, पूर्व पार्षद-जिला मंत्री संगीत रोहणी गुप्ता, वरिष्ठ नेत्री एवम पूर्व एल्डरमैन गंगिया बाई साहू, पूर्व पार्षद शिवकुमारी साहू, साधना दुबे, पार्षद श्रीमती गोश्वामी, पूर्व पार्षद सविता नामदेव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैंकट लाल अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुरारीलाल गुप्ता, साहू समाज अध्यक्ष एवम पार्षद अमरनाथ साहू, पार्षद राजू साहू, पार्षद लखन साहू, वरिष्ठ नेता रामलाल साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष मोहन लाल श्रीवास, वरिष्ठ नेता सत्यशील अग्रवाल, मंडल मंत्री सुलेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष महराज सिंह नायक, पूर्व एल्डरमैन गणेश उर्फ गन्नू गुप्ता, युवा नेता नेम सोनी, लल्लू महराज पूर्व पार्षद अंजना चौकसे, राजा गुप्ता, प्रांजल चौकसे,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता तन्मयता से जनसम्पर्क एवम प्रचार में लगे हुए है,ये लोग बताते है की मतदातओं का पूरा समर्थन मिल रहा हैं। कोट बिधान सभा मे जनता कह राहीं है
अब नहि साहिबो..बदल के रहिबो.. अबकी बार कमल के फूल ही खिलही..एक ही देव..जै जूदेव।
Comments