breaking post New

करगी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक..प्रबलप्रताप सिंह जूदेव को जिताने का लिया संकल्प।

घर घर जनसम्पर्क अभियान में लगे भाजपा के पदाधिकारी।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा, बिलासपुर--  कोटा बिधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे है। प्रचार अभियान भी तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी कोटा विधानसभा क्रमांक 25 करगीरोड कोटा के करगी मंडल मैं आज पानी टंकी के पास बैठक संपन्न हुई, कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।


 कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के कमल छाप पर बटन दबा कर नरेंद्र मोदी जी के साथ प्रबल प्रताप जूदेव को करगी खुर्द से भारी बहुमत से चुनाव को जितने का संकल्प लिया। 


मोर नाम हवाएफूल कमल मैं.. गली गली में महमहावत है.. अत्याचार हटाए बर.. घर-घर में अलख  जगावत हैं। का नारा लगाते रहे।  उपरोक्त कार्यक्रम में माननीय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को याद करते रहे और उनके लाडले सुपुत्र को जीतने का संकल्प करते रहे, कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य है।

 उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित बलदाऊ कुंभकार, जगदीश तंबोली, रामसनेही कुंभकार, रामदुलारी साहू, अमृत पंकज जयसवाल, दादूराम धूलिया, दुखीराम जगत, सुरेश, राजू किरण, कमलेश, मंगल सिंह राजपूत, मुकेश ठाकुर, राजेंद्र तिवारी, देवी निर्मलकर, देवी साहू, राजू निर्मलकर, अशोक निर्मलकर, अशोक यादव, कृष्ण केवट, गोलू साहू, दिल्ली केवट, लेखराम, देव केवट लाल कुंभकार, अशोक प्रजापति, बसंत निर्मलकर, अभिषेक सिंह, रामप्रसाद यादव, बुधनी कुंभकार, गिरधारी कुंभकार, सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित थे।

 उपरोक्त कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय श्री युद्ध वीर जूदेव की तस्वीर को सार्वजनिक किया जो की 13 वर्ष पुरानी है कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बता रहा है। नया नारा प्रबल हमारा को जीत रहा है। उपरोक्त जानकारी वेंकट लाल अग्रवाल जिला कार्य समिति सदस्य ने दी।
Get Loan

Comments