*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर---करगी रोड कोटा में सहारा इंडिया परिवार कोटा ने ब्रांच ऑफिस कार्यालय में प्रातः ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व मनाया।*
*सहारा इंडिया परिवार के ध्वजारोहण में मुख्य अतिथि सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने कार्यालय पहुँच कर ब्रांच मैनेजर एन के सिन्हा जी के साथ ध्वजारोहण किया।भारत माता के जय कारे के साथ कार्यक्रम की सुरुवात की गई।*
*मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प चढ़ा कर सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने ध्वज फहराया। और उपस्थित सभी सहारा के कर्मठ कर्मबीरों ने सलामी देकर ध्वज का सम्मान किया, राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाया।*
*सहारा इंडिया परिवार के शाखा प्रबंधक एन के सिन्हा जी ने सहारा श्री सुब्रतो राय जी का भेजा हुवा राष्ट्र के नाम संदेस को पढ़ कर सभी को सुनाया। और कार्यक्रम का संचालन किया।*
*इस राष्ट्रीय पर्वोत्सव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बिकास अग्रवाल, डोमन लाल साहू, प्रशांत गुप्ता, ललित साहू, संदीप गुप्ता, राजेश नेताम, राधेश्याम लोधी,संदीप पटेल,संतोष यादव,सहित कई लोग उपस्थित रहे।*

Comments