स्टेशनों पर टिकटों की बिक्री पर कड़ी नजर रखी जायेगी।
रेल मंत्रालय को समीक्षा के लिए पांच माह के भीतर बोर्ड भेजेगा रिपोर्ट ।
इंडिया क्राइम न्यूज
बिलासपुर-- सांसद अरुण साव जी एवम नगर संघर्ष समिति के प्रयासों से बीते दिनों रेल मंत्री जी द्वारा रेलवे बोर्ड को तीन ट्रेनों के स्टॉपेज का आदेश किया गया था जिसका अमल पांच फरवरी एवम छह फरवरी को किया जाएगा। लेकिन ट्रेनों को कुछ सरतो के साथ रोका जा रहा है । इन्हे फिलहाल प्रायोगिक आधार पर छह माह के लिए रोका जाएगा और इन स्टेशनों के टिकटों की बिक्री की रिपोर्ट , समीक्षा के लिए रेलवे बोर्ड को पांच माह के अंदर रेल मंत्रालय को भेजना होगा ।
रोके जाने वाले ट्रेनों के नाम , स्टेशन और कब से रोका जाना है की सूची...

1.इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस -18233/34 करगी रोड - 05 फरवरी 2023 से
2.बिलासपुर रीवा एक्सप्रेस 18247/48 - करगी रोड - 06 फरवरी 2023
3.इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 18233/34 - बेलगहना - 05 फरवरी 2023
4.टाटानगर इतवारी पैसेंजर 18109/10 - बिल्हा -06 फरवरी 2023
Comments