breaking post New

बिलासपुर मुख्य डाकघर की तरफ से.. हर घर तिरंगा अभियान चलाकर..सांसद, बिधायक,एवम पूर्व मंत्री को तिरंगा भेट किया गया।

डाकघर के अधिकारी कर्मचारीगण ऐसे कार्यों में रहते है अग्रणी।

इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर-- बिलासपुर डाकघर की सराहनीय पहल के तहत हर घर तिंरगा अभियान के तहत बिलासपुर डाक संभाग की अभूतपूर्व पहल, डाक अधीक्षक श्री एच आर साहू जी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों से मिलकर इस महाअभियान को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है इसी क्रम में माननीय सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव जी , नगर विधायक माननीय शैलेश पांडेय जी एवं माननीय मंत्री श्री अमर अग्रवाल जी से संपर्क कर तिंरगा भेंट किया गया।



 उक्त अवसर पर सहायक अधीक्षक निखिल गोपाल जी, जनसंपर्क निरीक्षक सुनीता द्विवेदी, पोस्ट मास्टर जी आर साहू जी एवं डिप्टी पोस्ट मास्टर विजय पटेल एवं मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव योगेश यादव जी उपस्थित रहें।



मुख्य डाकघर में तिंरगा बिक्री हेतु उपलब्ध है, समस्त नगरवासियों से डाक विभाग की विनम्र अपील है, डाकघर से तिंरगा प्राप्त कर हर घर तिंरगा 2023 के महाअभियान को सफल बनाएं l डाक विभाग का मुख्य डाकघर संभागीय कार्यालय भी है डाक अधीक्षक श्री एच आर साहू जी के कुशल नेतृत्व में यंहा के सभी  अधिकारी कर्मचारी सभी अच्छी योजनाओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए आगे रहते है।
Get Loan

Comments