breaking post New

कोटा में बढ़ा पीने के पानी मे प्रदूषण.. संक्रामक डायरिया सभी वार्डों में फैला.. टेप नल से निकलने वाले पानी से निकल रहे खतरनाक बीमारी को जन्म देने वाले कीड़े..हॉस्पिटल उल्टी दस्त के मरीजों से भरा।

अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि नही ले रहे संज्ञान..हैजा जैसी महामारी का कर रहे इंतजार।

इंडिया क्राइम न्यूज़


कोटा बिलासपुर – कोटा नगर चारागाह बन कर रह गया है, अधिकारी कर्मचारी बिलासपुर आलीशान बिल्डिंगों में रह रहे है और समय पर आए ड्यूटी निभाये निकल लिए। कोटा नगर आज भी अंग्रेजों वाली गुलामी के दौर का बन कर रह गया है।

जन प्रतिनिधि भी आने वाले चुनाव के बुखार से तप रहे है।इन्हें भी आम जनता के सेहत की चिंता नजर नही आ रही है।

  इन दिनों कोटा नगर पंचायत कई दिनों से डायरिया की चपेट में है। हाॅस्पिटल में मरीजों की लाईन लगी हुई है और लोग दूषित पानी की वजह से बीमार पड रहे है l

कल वार्ड के एक जागरूक व्यक्ति नें नगर पंचायत के पाईप लाईन से घरों में आ रहे पानी को चेक किया तो उनके होश उड गये देखा तो किडे़ बिलबिला रहे थे l जिसका विडियो बनाकर वो सोशल मिडिया में डालकर कहा – पिछले 1 महीने से वार्ड नंबर 10 में इसी तरह का पानी नल से आ रहा है कृपया कोई उपाय बताएं क्योंकि ऐसा पानी तो पिया नहीं जा सकता और ना इस पानी को उबाला जा सकता है l लेकिन इसका जवाब किसी के पास नही था l


जब समस्या आती है तो नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि जागते है वर्ना किसी को कोई मतलब ही नही रहता l नगर की साफ सफाई की स्थिति बहुत ही खराब है घरों में सप्लाई होने वाली पाईप लाईन नाली नालों के अंदर से गई हुई जिसमें लिकेंजिंग की समस्या के कारण नाली का गंदा पानी नलों से घर तक पहुंच रहा है जिसमें किडे़ निकल रहे इस पानी के पीने से संक्रामक बीमारी उल्टी दस्त के मरीज बढ़ रहे है।. पानी पीनें योग्य नही है जिसको पीकर लोग बीमार हो रहे और डायरिया से परेशान होकर कोटा हाॅस्पिटल में भर्ती हो रहे है, बिलासपुर भी मरीज पहुँच रहे है l

नगर पंचायत को साफ सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए नाली से होकर गई पाईप लाईन और बोर के आस पास हमेशा निरिक्षण कर उपयुक्त उपाय की आवश्यक्ता है l जो की नही जा रही है।

वार्डवासी उत्तम सरकार नें बताया कि पिछले कई दिनों से ऐसी स्थित है पानी में किडे़ बिलबिला रहे है पानी पीने योग्य नही है अब ऐसी स्थिति क्यों है कोई बताए और कहां जाएं l अभी हम लोग जिनके यहां बोर है वहां से पानी लाकर उबाल कर पी रहे है l

जब इस बारें में मीडिया ने नगर पंचायत सीएमओं एस एस खूंटे से बात की गई तो उनका कहना था कि मै अभी तुरंत प्लंबर को लेकर जा रहा हूं चेक करवाकर पाईप लाईन सुधरवाता हूं l नगर के लोग त्रस्त है।
Get Loan

Comments