breaking post New

कोटा के पेंशनरों को भी मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ..शिविर लगाकर बनाया गया कार्ड।

इस योजना से इलाज में मिलेगी सहायता।
 इंडिया क्राइम न्यूज़ 
करगी रोड कोटा -- छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील कोटा के पेंशनरों का स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड जिनकी उम्र 70 प्लस है उनका कोटा नगर के वार्ड नंबर 12 में शिविर लगाकर कार्ड बनाया गया | छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील कोटा के सचिव संतोष कुमार सक्सेना ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 70 वर्ष की उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर संघ के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान शाखा प्रभारी सचिन पांडे एवं करण कौशिक से संपर्क उपरांत नगर में विभाग के द्वारा शिविर लगाकर कोटा के पेंशनरों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

 उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा क्षेत्र के व्यक्तियों को भी इसका लाभ प्राप्त हुआ | वहीं संघ के सदस्य एच एल रावल ने कहां की इस प्रकार के शिवरो का आयोजन पुनः किया जाएगा इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष बीपी तिवारी, संरक्षक गजानंद निषाद, भागीरथी साहू सदस्य सहित बड़ी संख्या में वृद्धजन मौजूद थे |
Get Loan

Comments