breaking post New

*जोगी परिवार बिना मरवाही में हुवा आज चुनाव, किसको मिलेगी जीत,किसको मिलेगी मात, उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदान मसीन में हुआ बन्द, 71.99 प्रतिशत हुवा मतदान*

*जोगी परिवार बिना मरवाही में हुवा आज चुनाव, किसको मिलेगी जीत,किसको मिलेगी मात, उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदान मसीन में हुआ बन्द, 71.99 प्रतिशत हुवा मतदान*
*1 लाख 90 हजार 907 मतदाताओं के बीच, इन्ही के मतदान से बनेगा बिधायक,परिणाम आयेगा 10 को*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर*--छ ग के मरवाही उपचुनाव में काफी गहमा गहमी के बीच आज 3 नवम्बर को मतदान हुआ।

आठ प्रत्यासी चुनाव मैदान में भाग लिये इस बार जोगी जी का परिवार मरवाही बिधान सभा चुनाव से बाहर रहा उनके संगठित वोटरों पर हर प्रत्यासी की तीखी नजर थी, किसको कितनी सफलता मिली वोटर रिझाने में यह आने वाली दस तारीख बयाँ करेगी।

इस बार 286 बूथों में मतदान कराय गया आठ प्रत्याशियों में से डॉ. गम्भीर सिंह भाजपा से, डॉ. के के ध्रुव कांग्रेश से, डॉ. उर्मिला मार्को राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी, पुष्पा कोर्चे, वीर सिंह नागेश भारतीय ट्राइबल पार्टी, रीतू पेंद्रम गोंगपा, लक्ष्मण पोर्ते सर्वजन हिताय पार्टी, सोनमती सलाम निर्दलीय, ने चुनाव में भाग लिया।

इसके साथ चुनाव में जातिगत वोटरों गोंड आदिवासी 70 हजार, कंवर 20 हजार, भैना 10 हजार,पनिका 12 हजार, सतनामी 5 हजार, सिदार 5 हजार, जायसवाल 7 हजार, को भी कांग्रेस और भाजपा सहित सभी पार्टियों ने संभालने की कोसिस की।

मरवाही में 4211 वोटर इस बार पहली बार मतदान का प्रयोग किये।पुरुष मतदाताओं 93,694 महिला मतदाता 97,209 में से मतदान हुआ, सभी पार्टी के उम्मीदवारों का भाग्य मतदान मशीन में कैद हो गया जो आने वाली 10 तारीख को मरवाही का नया बिधायक देगी।

कमोबेश शांति ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ साम 5 बजे तक लगभग 71.99 प्रतिशत मतदान हुआ, जानकारों की माने तो अच्छा मतदान हुआ है और कांग्रेस, भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, किसकी जीत होगी यह कह पाना बडा मुस्किल है क्योंकि मत दाता साइलेंट है। कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी जीत के प्रति अस्वस्थ नजर आ रहें है। वंही भाजपा नेता कह रहे है हम जीत रहे है।
Get Loan

Comments