*रेल प्रसाशन के उदासीन रवैये से नाराज जनता ने पहले अमरण अनशन फिर क्रमिक धरना का मार्ग चुना*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर-- करगी रोड कोटा में कोरोना काल के पहले जिन ट्रेनों का स्टॉपेज था उनको देश के अनलॉक होने पर भी उन ट्रेनों का स्टॉपेज सुरु नही किया गया है, बार बार जिला प्रसाशन, रेल मंडल प्रबंधक, रेलवे के जी एम, कोटा एस डी एम, बिधायक महोदया कोटा बिधान सभा क्षेत्र, सांसद महोदय बिलासपुर संसदीय क्षेत्र, सभी को ज्ञापन देने के बाद भी जनप्रतिनिधियों, के प्रयासों के बावजूद भी करगी रोड कोटा में ट्रेनों का स्टापेज पहले जैसा नही किया गया। इस से दुःखी नाराज नगर संघर्ष समिति कोटा एवम क्षेत्र की जनता ने अमरण अनशन से आंदोलन की शुरुवात कर क्रमिक धरना प्रदर्शन पर बैठ गई है।*
*अब यह देखना होगा कि नगर संघर्ष समिति कोटा और इस क्षेत्र की लाखों जनता के इस गांधी गिरी का प्रसाशन, रेल प्रसाशन पर कोई असर पड़ता है कि नही, क्योकि ट्रेनों के स्टापेज न होने से लोगो को इस क्षेत्र की भोली भाली जनता को बहुत परेशानी हो रही है। खाली चुनाव या वोट लेने के समय भीड़ दिखती है बड़े बड़े नेता दिखते है इस जान सुबिधा के मामले को ले कर नगर संघर्ष समिति कोटा तो सभी से अपील करती है कि ट्रेनों के स्टापेज के मामले में आप सभी ईमानदारी से भरपूर कोशिश अपने स्तर से करे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी, यँहा असम्भव कुछ भी नही है जरूरत है तन्मयता से प्रयास करने की।*
*धरना आंदोलन के आज चौथे दिन के धरना प्रदर्शन में कोटा प्रेस क्लब, कोटा के सभी पत्रकार गण धरने में सामिल हये है। साथ में नगर के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए हये है, बिकाश सिंह ठाकुर, आर डी गुप्ता, कुलवंत सिंह, बैंकट अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण सोमबंसी उर्फ डब्बू ठाकुर, जाबेद खान, सूचित मराबी, जितेंद्र भास्कर, प्रेम सिंह सोमबंशी, विकाश तिवारी, गायत्री साहू, अंकुश गुप्ता, प्रदीप कौशिक, सुलेश पांडे, नरेंद्रबाबा गोश्वामी, मंजीत सिंह, मुरारी लाल गुप्ता, राकेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र शुक्ला, सहित कई पत्रकार साथी और नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित हो कर समर्थन दिया।*

Comments