मरवाही में दो डॉक्टर आपस में भिड़े, देखते है किसकी क्लीनिक जनता चलती है,किसकी होती है सटर बन्द।*
*सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में है कसमकस की स्थिति*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*-- कोटा बिधान सभा से लगी मरवाही बिधान सभा मे इस समय राजनीतिक तापमान चरम पर है। कोटा से भी दोनों पक्षो के नेता सहित प्रदेश और दूसरे प्रान्तों से कार्यकर्ता मरवाही अपने अपने नेता और पार्टी के प्रचार में पहुच रहे हैं।
वंही कोटा से मरवाही उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर गंभीर सिंह के लिए जन समर्थन एवं जनता से जीत का आशीर्वाद मांगने मरवाही पहुँचे।
जगह जगह सभायें ,घर घर संपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी मंडल कोटा के कार्यकर्ता तनमयता से लगे हैं।इस अभियान में कोटा मंडल से जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री मोहित जयसवाल जी के साथ मंडल अध्यक्ष भागवत जयसवाल मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश साहू महामंत्री अनिरुद्ध द्विवेदी पूर्व पार्षद प्रवीण रजक पिका साहू मुरारी गुप्ता चित्रकांत लहरें आदि कार्यकर्ताओं की टीम मरवाही चुनाव प्रचार एवम सघन जनसंपर्क में लगी हुई है।

Comments