breaking post New

*पार्थिव शिवलिंग पूजन से दूर होते है सारे कष्ट, पूर्ण होती हैं सारी मनोकामनाएं, मिलती है अभीष्ट सिद्धियाँ,*

*पार्थिव शिवलिंग पूजन से दूर होते है सारे कष्ट, पूर्ण होती हैं सारी मनोकामनाएं, मिलती है अभीष्ट सिद्धियाँ,*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*नर्मदा पुराण, महालक्ष्मी यज्ञ, पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन करना सारे क्लेशों   को दूर करनेवाला, सारे अभीष्ट प्रयोजनों को पूर्ण करने वाला है। "दीन दयाल बिरद संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी" भगवान शिव दुराधर्ष दुर्गम भगवान है औघड़ दानी है सभी की मनोकामनाएं थोड़ी सी ही पूजा में पूर्ण करदेते है।*

*3 मार्च से यज्ञ 12 मार्च तक चलेगा, प्रतिदिन पार्थिव शिव लिंग बनाकर पूजा अर्चना की जाती है। अपूर्वा गुप्ता अग्रहरि ने भी शिवलिंग बनाकर पूजा कर सभी के कल्याण की मंगल कामना की,भारत मे अमन चैन, बैश्विक महामारी से देश के नागरिकों की सुरक्षा, एवम विश्वशान्ति की प्रार्थना भगवान भोलेनाथ से की।*

*मंगल भवन अमंगल हरी, उमा सहित जेहि जपत पुरारी। इनकी शिव जी की पूजा करने से सर्वत्र कल्याण ही कल्याण होता है।*

*आचार्यवर गुरुदेव श्याम दीक्षित जी की कृपा से यह अवसर कोटा नगर को प्राप्त हुआ है, सभी इस अवसर का भरपूर आनन्द के साथ लाभ ले रहे है।प्रातः काल से ही शिव भक्तों का मेला लग जाता है शिवलिंग बनाने में हवन करने के लिए, यज्ञ मण्डप की परिक्रमा करने के लिये, आप सभी परम भाग्यसाली है जो मां नर्मदा पुराण का भी श्रवण साथ ही साथ में कर रहे है।संजय अप्पू गुप्ता एवम उनके सहयोगी जनों के साथ सम्पूर्ण नगर सेवा भाव से यज्ञ की सफलता में लगा है। सवा लाख शिवलिंग बनाने पूजन करने का लक्ष्य है*

Get Loan

Comments