*बहुजन सुखाय, बहुजन हिताय की मंगल भावना से नवरात्री में नौ दिन माँ के नावस्वरूपों की विधिवत पूजा की गई।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*-- करगी रोड कोटा में कामाख्या दुर्गोत्सव समिति परिवार के द्वारा कोरोना काल मे मां भगवती की नौ दिन सामूहिक पूजा बिधि बिधान से की गई। शारदीय नवरात्री पर्व सभी जगह पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया और शक्ती की आराधना की गई।
कोटा में कामाख्या परिवार के द्वारा समिति के सदस्यों उनके परिवारों की सुख समृद्धि के साथ साथ सम्पूर्ण संसार चर- अचर, जड़ - चेतन,समग्र मानव समाज की कोविड 19 कोरोना महामारी से रक्षा के लिये, बहुजन सुखाय बहुजन हिताय की भावना के साथ पूजा अर्चना की गई।
मातेश्वरी से प्रार्थना की गई, सभी के जीवन की रक्षा करें और इस महामारी के संकट से भारत सहित सम्पूर्ण मानवता को सुरक्षित करें।
और भारत देश में अमन चैन शांति का माहौल सुरक्षित रहे। भारत देश की सीमायें और हमारे देश के जवान मां भारती के बीर लाडले सपूत सीमाओं में सुरक्षित और महफूज रहें। मां सर्व शक्तिमान हैं, महिसासुर, रक्तबीज, मधुकैटभ, जैसे राक्षसों की संघारक है। दिव्य परम शक्ति है, सभी की रक्षा देवी माँ की कृपा से अवश्य होगी।
*कामाख्या दुर्गा समिति परिवार कोटा की तरफ से सम्पूर्ण संसार के कल्याणार्थ,कोविड 19 महामारी से रक्षा के लिये मां भगवती की नौ दिन पूजा अर्चना कर, विश्व शाँति की कामना की गई।*
*कामाख्या दुर्गा समिति परिवार कोटा की तरफ से सम्पूर्ण संसार के कल्याणार्थ,कोविड 19 महामारी से रक्षा के लिये मां भगवती की नौ दिन पूजा अर्चना कर, विश्व शाँति की कामना की गई।*
Comments