breaking post New

*जिंदगी को दाँव में लगाकर दिखाते हैं हैरतअंगेज करतब, देखने के लिए उमड़ती है भीड़, क्या सवाल पापी पेट का।*

*जिंदगी को दाँव में लगाकर दिखाते हैं हैरतअंगेज करतब, देखने के लिए उमड़ती है भीड़, क्या सवाल पापी पेट का।*

*मेले में संचालित मौत कुंआ में जिंदगी और मौत के बीच का करतब देखने की कीमत मात्र 30 रुपए, जान हथेली पे रख लोगों का करते है मनोरंजन, जरा सी चूक मतलब गंभीर हादसा*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*कोरबा/पाली:-* पाली में महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही लगने वाला मेला इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है जहां नाना प्रकार की दुकानों के साथ ही मनोरंजन के भी साधन है जिसमे से एक है मौत का कुआं...! जहां जिंदगी और मौत के बीच की दूरी को देखने की कीमत मात्र 30 रुपए है। इस मौत कुंआ में लोगों के मनोरंजन के लिए दोपहिया, चारपहिया के माध्यम से दिखाया जाने वाला मंजर बेहद खतरनाक रहता है जिसे देखकर दिल में एकाएक बहुत सारी संवेदनाएं जाग गईं जिसमे से एक था कि कोई अपनी जान की कीमत 30 रुपए कैसे रख सकता है..? इसके पीछे जरूर मजबूरियां होगी जिसके ही कारण बाइक व कार के सहारे जान हथेली में रखकर इस हैरतअंगेज कारनामे के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाता है। एक पल को सोचने पर मन मजबूर हो गया कि मेले में जान की बाजी भी एक मनोरंजन का साधन है जिसे लोग अक्सर चाव से देखना पसंद करते हैं। जिंदगी और मौत के बीच की इस लड़ाई में यदि जरा सी भी चूक हुई मतलब एक बड़ा हादसा के रूप में नाजारा सामने आता है, और हादसे हो भी चुके है परंतु पेट के ही खातिर मेले में संचालित इस मौत कुंआ में रोजाना मौत से लड़ते हुए लोगों का मन बहलाने की मजबूरी भी है। महज 30 रुपए में जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई का खेल दिखाने वाले उन जांबाज भाइयों को मैं सादर नमन करता हूँ जो अपना व अपने परिवार पालने के लिए हरपल जान की बाजी लगाते है।

Get Loan

Comments