breaking post New

भरत तिवारी हुए पुरस्कृत..डाकविभाग का किया नाम रोशन।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सचिवालय बिलासपुर के तत्वावधान में .. हिंदी निबंध लेखन, टिप्पण आलेखन, एवं वाक् प्रतियोगिताएं का किया गया आयोजन..

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

बिलासपुर--- नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सचिवालय बिलासपुर के तत्वावधान में सदस्य केंद्रीय कार्यालयों हेतु दिनांक 20.09.2023 को हिंदी निबंध लेखन, टिप्पण आलेखन एवं वाक् प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं । हिंदी निबंध प्रतियोगिता में "राजभाषा हिंदी की पूर्ण प्रतिष्ठा में बाधाएं एवं समाधान" तथा "आत्मनिर्भर भारतः अवसर एवं चिंताएं" विषय रखा गया।

जिसमें प्रथम पुरस्कार श्री विपुल बंसल, उप प्रबंधक (वि. एवं या.) सी.एम.पी.डी.आई.. द्वितीय पुरस्कार श्री हेमंत सिंह राठौर, पंजाब नेशनल बैंक, तृतीय पुरस्कार श्री अभिषेक रंजन चुन्नु, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, महानिदेशक लेखा परीक्षा तथा चतुर्थ पुरस्कार श्री भरत लाल तिवारी, कार्या.सहा., अधीक्षक डाकघर, बिलासपुर ने प्राप्त किया । 

हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्री बीरेंद्र सिंह, तकनीशियन-।, मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर, द्वितीय पुरस्कार श्री प्रमोद कुमार, कार्या. अधी., भंडार विभाग, द.पू.म.रे. बिलासपुर, तृतीय पुरस्कार श्री शेख मोहम्मद नजीर, सहा. अधी.(प्र.), बुनियादी तसर रेशमकीट बीज संगठन तथा चतुर्थ पुरस्कार श्री दिनेश कुमार पाण्डु, रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर ने प्राप्त किया ।

दूसरे सत्र में आयोजित हिंदी वाक् प्रतियोगिता में विषय "हिंदी के प्रयोग प्रसार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का योगदान" तथा "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान" रखा गया जिसमें प्रथम पुरस्कार श्रीमती वंदना मिश्रा, वरिष्ठ फार्मासिस्ट, मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर, द्वितीय पुरस्कार श्री श्याम सुंदर प्रसाद, प्रबंधक, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड, बिलासपुर, तृतीय पुरस्कार श्री तरूण सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बिलासपुर तथा चतुर्थ पुरस्कार श्री आदर्श वर्मा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बिलासपुर ने प्राप्त किया ।
Get Loan

Comments