breaking post New

निजात अभियान के तहत नशे के खिलाफ सघन अभियान...शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 चालको पर कोटा पुलिस ने की कार्रवाई।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर/कोटा-- बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश और चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है। शराबियों, नशेड़ियों और अवैध शराब बनाने वालों पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। तो वही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ऊपर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 
अब तक 23 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्रवाई और धारा 185 MV Act के तहत कार्रवाई की गई है।
 
साथ ही प्रत्येक मामले में 10,000/- रू जुर्माना बतौर , समन शुल्क न्यायलय को अदा करना होता है।

 
अब तक की गई कार्रवाई में 03 कार चालक , 02 ट्रैक्टर चालक , 01 पिकअप चालक और 17 मोटरसाइकल चालकों के विरुद्ध कोटा पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।

Get Loan

Comments