breaking post New

*बीजापुर पुलिस पार्टी पर नक्सलियों द्वारा किये गये कायराना प्राणघातक हमला से, आज पूरा देश दुःखी है,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख ब्यक्त किया और हॉस्पिटल पहुँच कर घायल जवानों से की मुलाकात, जाना हाल चाल।*

*बीजापुर पुलिस पार्टी पर नक्सलियों द्वारा किये गये कायराना प्राणघातक हमला से, आज पूरा देश दुःखी है,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख ब्यक्त किया और हॉस्पिटल पहुँच कर घायल जवानों से की मुलाकात, जाना हाल चाल।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर--बीजापुर से वापस लौटने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंच कर ,नक्सली हमले में घायल जाँबाज देश के लाडले सपूत जवानों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में गहन चर्चा डॉक्टरों से की उचित निर्देश दिए।*

*रामकृष्ण केयर अस्पताल के बाद गृहमंत्री अमित शाह एम एम आई अस्पताल पहुंचे. वहां भी घायल भर्ती जवान मनीष कुमार से मुलाकात किया. आज इस तरह की नक्सली घटना से पूरा देश आहत हुवा है, जबकि हमारे जांबाज जवानों ने व्ही आकार के एम्बुस में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों का डट कर मुकाबला किया  ऐसा सिर्फ भारत का सच्चा सपूत ही कर सकता है। सीने में गोली खाई अपने देश और प्रान्त के भाई बहनों की रक्षा के लिए  लेकिन किसी ने पीठ नही दिखाई, और नक्सलियों को भी ढेर किया।*

*बीजापुर पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में घायल 13 जवानों को रायपुर हेलीकाप्टर से लाया गया  यंहा इनका इलाज चल रहा है. हताहत पुलिस जवानों का हल चल जानने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम और विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत कई नेता भी पहुचें।*

*इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर पुलिस लाइन में बीजापुर नक्सली घटना में शहीद हुए जवानों को अत्यंत दुःखी मन से  भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।*

*बीजापुर जिले के टेकुलगुडम में शनिवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 22 जवानों की शहादत हुई है. सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच लगभग पाँच घंटे तक मुठभेड़ चली,इस मुठभेड़ में  30 घायल जवानों को अस्पताल पहूँचाया गया है, जिनमें 13 का इलाज रायपुर और 18 का बीजापुर में चल रहा है।*

*जानकारों का कहना है कि सरकार और पुलिश की ताबड़तोड़ कारवाही से जंगलों में नक्सलियों के पैर उखड़ते नजर आ रहे है शायद इसी लिये इस तरह की कई बड़ी बारदातों को अंजाम दे रहे है,जो अमानबीय कहलाती है।*

 

Get Loan

Comments