breaking post New

*कोटा में कोरोना वैक्सीनेशन व कोविड जाँच में लगे कोरोना फ्रंटलाइन वरकर्स के जजवे को सलाम, खतरे को भी मात दे रही इनकी सेवाएं,कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा, वैक्सीन बनेगी जीवन रक्षक,सभी लगवायें।*

*कोटा में कोरोना वैक्सीनेशन व कोविड जाँच में लगे कोरोना फ्रंटलाइन वरकर्स के जजवे को सलाम, खतरे को भी मात दे रही इनकी सेवाएं,कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा, वैक्सीन बनेगी जीवन रक्षक,सभी लगवायें।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर* *करगी रोड कोटा--इन दिनों समूचे छत्तीसगढ़ में कोरोना- कोविड 19 वाइरस तेजी से लोगों को अपने गिरफ्त में लेते जा रहा है।संक्रमण का खतरा हर ब्यक्ति के ऊपर मंडरा रहा है, वो लोग दहसत में जी रहे है जिन्होंने इसका क्रूर ताण्डव नजदीक से देखा है।* 

*वैसे तो सभी के लिए खतरा है, इसकी जबाब दारी भी हम सब की है।इस भयानक खतरे को सभी ने नजर अंदाज किया, इसके जानकर चीख चीख कर बताते रहे सरकार कहती रही , पर उन उपायों को प्रमुखता से नही अपनाया गया। सादी समारोह, खेलकूद के आयोजन, मेला, पार्टियाँ इस खतरनाक मानवता के सत्रु को एक दूसरे तक आसानी से पहुच दिया। अब बिस्फोटक स्थित बनती जा रही है।*

*फिर भी घबराने डरने की जरूरत नही है भारत की अनुकूल जलवायु ऋषि मुनियों, महान संतों, और परमात्मा के प्राकट्य की यह भूमि है, इन सब के आशीर्वाद की कृपा से सब ठीक होगा। परंतु सभी को सावधानी की बेहद जरूरत है, मास्क लगाने की अनिवार्यता, सामाजिक दूरी, हाथों की सफाई, पौस्टिक आहार, संक्रमित ब्यक्ति से दूरी, समय पर जाँच, चिकित्सीय सहायता का प्रमुखता से पालन करें।*

**अस्पतालों की हालत बहुत अच्छी नही है, महामारी फैली तो ऑक्सीजन सिलेंडर, बेंटिलेटर की दिक्कत है। फिर भी डॉक्टर, फ्रंटलाइन वरकर्स जी जान से इस महामारी से लड़ने में लगे है,और सफल भी हो रहे है,ऐसे परोपकारी डॉक्टर अस्पताल प्रबंधन, नर्स बर्डबॉय, सफाई कर्मचारी सभी स्वस्थ कर्मी प्रसाशन कर्मी जो इस काम मे लगे है बधाई के पात्र है।*

 *यह बात अलग है कि कुछ अस्पताल, और कुछ डॉक्टर लोग अपवाद स्वरूप इस आपदा को कमाई का जरिया बना कर लूटने में भी लगे है, समय समय पर खबरे पढ़ने को मिलती रहती है। पर यह अच्छी मानवता नही है।*

*डॉक्टर इस धरती में खास तौर पर आज भगवान का स्वरूप है,नर्स, स्वस्थ कर्मचारी देवदूत है, अस्पताल मंदिर से कम नही है, प्रशानिक अधिकारी, इस महामारी रूपी समुद्री तूफान में बिसाल जहाज है, जिनके निर्देशन से लाखों जिंदगियाँ इस तूफान से बच कर वापस अति है। इसे बदनाम न होने दे जी जान से सेवा कर अपनो को बचाने में हर संभव मदद करें। क्योकि ये अपने है तो आप हम और ये बड़े बड़े पद है नही तो सिर्फ बंजर सन्नाटा है।*

*कोविड वैक्सीन सेंटरों में आप सब पहुँच कर वैक्सीन जरूर लगवाएँ यह जीवन रक्षक सावित होगी, भारत सरकार की इस पहल का लाभ जरूर उठाये,*

*छ ग सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता अपनी पत्नी श्री मति अनिता गुप्ता के साथ कोविड सेंटर पहुँच कर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई, और सभी को पहली और दूसरी डोज नियमित समय से लगवाने का आग्रह किया।*

*वैक्सिनेसन वा कोविड जाँच में लगे स्वस्थ कर्मचारियों का काम बहुत ही खतरे का है यह जानते हुए भी साधन कम होने के बाद भी भूखे प्यासे हर स्थिति में अपनी सेवाए जनता के लिए दे रहे है ऐसी शक्ति स्वरूपा नर्सो,सिस्टरों,साहसी वार्डबॉय,आँगन बाड़ी कार्यकर्ता,शिक्षक जिनकी डियूटी कोविड जाँच, या वैक्सीनेशन में लगी है सभी को हम और हमारा समाज नमन करता है ,आपके और आपके परिवार के कुशल रहने की कामना करता है, और ईश्वर इस महामारी के चंगुल से सभी की रक्षा करें। सावधान रहें, सुरक्षित रहें।*
Get Loan

Comments