इंडिया क्राइम न्यूज़
मुंगेली-- नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। भाजपा ने विजय जुलूस निकल कर जश्न मनाया। सायद भाजपा के एक पार्षद ने फिर पार्टी को धोखा दिया, जिला भाजपा अध्यक्ष ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा संदेह की पुष्टि होने पर पार्टी से निष्काषित करने की अनुशंसा की जाएगी।
भाजपा से नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया है। सोमवार को हुए नगर पालिका पार्षदों के सम्मिलन में सभी 22 पार्षद उपस्थित रहे। संयुक्त कलेक्टर व पीठासीन अधिकारी भरोसा राम ठाकुर ने पार्षदों की उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यवाही प्रारंभ की।
सर्वप्रथम उपस्थित पार्षदों से अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष विपक्ष में चर्चा की, इसके बाद उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देकर मतदान कराया गया। नगर पालिका नियमों के तहत अविश्वास प्रस्ताव पारित करने हेतु 15 मत की आवश्यकता थी लेकिन मिले केवल 14 वहीं मोहन मल्लाह को उपाध्यक्ष बनाए रखने हेतु 7 मत मिले 1 मत को किसी मतदाता द्वारा मोहन मल्लाह के नाम पर निशान अंकित करने के कारण अवैध घोषित कर दिया गया। जबकि भाजपा पार्षदों ने मत देने वाले मतदाता का मन्तव्य स्पष्ट रूप से मोहन मल्लाह के पक्ष में होने का हवाला देते हुए उसे प्रस्ताव के विरोध में गिनने की मांग की।
इसके बावजूद मत को अवैध घोषित कर दिया गया फिर भी उपाध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रही। इसके बाद भाजपा ने नगर में विजय जुलूस निकाला व अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे। इस चुनाव में प्रभारी के रूप में उपस्थित प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा,विधायक पुन्नूलाल मोहले,जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,गिरीश शुक्ला,राणाप्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पार्षदों को संबोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। नगर पालिका कार्यालय के सामने गहमा गहमी का माहौल छाया रहा। पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रक्रिया को काफी विलम्बित किए जाने से पार्षदों,पत्रकारों व नागरिकों में बेचैनी छायी रही। बताया जा रहा है कि नगरपालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी भी उपाध्यक्ष की जीत,बहुमत हासिल करने की खुशी के जश्न में शामिल हो कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले , प्रभारी विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला ,नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, शिवप्रताप सिंह, प्रेम आर्य, मानसिंह मोहले, किशोरीलाल केशरवानी, तरुण खाण्डेकर, संजय वर्मा, आशीष मिश्रा, सुनील पाठक, समीर आहिरे, प्रदीप पाण्डेय, कोटूमल दादवानी, शंकर सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, मुकेश रोहरा, रामशरण यादव, राजू सोनी, आलोक गुप्ता, अमितेष आर्य, विनोद यादव, पार्षद संतुलाल सोनकर, मोहित बंजारा, राजकुमार वाधवा, अंजली यादव,सुशीला साहू,रूपेश भारद्वाज,जितेंद्र दावड़ा,उमाशंकर साहू,नितेश भारद्वाज, रमेश, सौरभ बाजपेयी, यूसुफ उपलेटा, सुनील सोनी, प्रवीण सोनी, राजहंस तंबोली, करण सिंह, उमाशंकर बघेल, राजेश्वर टण्डन, राहुल मल्लाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
एक भाजपा पार्षद ने फिर दिया पार्टी को धोखा, संदेह पुष्ट व पुख्ता होने पर निष्काषित करने की अनुशंसा की जाएगी
नगर पालिका परिषद में भाजपा के प्रारंभ में कुल 12 पार्षद थे इनमें से 3 पार्षद भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे ऐसे में 22 में से 9 भाजपा के तथा शेष 13 पार्षद कांग्रेस के थे। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान पश्चात जो परिणाम सामने आए उसके अनुसार कांग्रेस को 14 तथा भाजपा के मोहन मल्लाह को 7 पार्षदों का समर्थन मिला वहीं एक मत अवैध घोषित किया गया। इस तरह भाजपा एक पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव अर्थात कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर पार्टी को धोखा दिया। इस पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि संदेह पुष्ट व पुख्ता होने पर उसको पार्टी से निकालने की अनुशंसा की जाएगी ।
Comments