breaking post New

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने नगर निगम बिलासपुर आयुक्त से मुलाकात कर कार्यालय भवन की मांग की, महापौर श्री यादव ने भी भवन तुरंत आबंटित करने के लिए कहा।

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने नगर निगम बिलासपुर आयुक्त से मुलाकात कर कार्यालय भवन की मांग की, महापौर श्री यादव ने भी भवन तुरंत आबंटित करने के लिए कहा।
बिलासपुर---- सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने आज बिलासपुर के निगम आयुक्त महोदय से मिलकर ज्ञापन दिया, और बिलासपुर में सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के कार्यालय के लिए भवन आबंटित करने की मांग की। 

साथ ही नगर निगम बिलासपुर के महापौर श्री रामशरण यादव जी से भी मुलाकात कर सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़  के बिलासपुर कार्यालय भवन की मांग की , श्री यादव ने जल्द ही भवन आबंटित कराने का आश्वासन संघ के पदाधिकारियों को दिया।
इस दौरान सदभाव पत्रकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा,संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्र, संभागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव,संभागीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र वर्मा,बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष, संभाग के पदाधिकारी मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, बिलासपुर जिले के अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, सचिव प्रतीक मिश्र,सहित कई पत्रकार साथियों ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाई।
Get Loan

Comments