breaking post New

परमगुरु ओशो का जन्मोत्सव.. आज 11 दिसंबर को बिलासपुर के संस्कार भवन में.. हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया.. पूरे संभाग से पहुँचे ओशो सन्यासी..ध्यान समाधि उत्सव का लिया आनन्द।

बड़ी संख्या में पहुँचे ओशो प्रेमी..आज देश- विदेश में भी मनाया गया ओशो जन्मोत्सव।
 
आज ओशो धर्म/समाज के दर्पण के रूप जाने जाते है,पूरे विश्व मे प्रेम भक्ति ध्यान साधना की पराकाष्ठा की प्रतिमूर्ति बन गए..आचार्य रजनीश-ओशो।

इंडिया क्राइम न्यूज

 
बिलासपुर-- प्रति वर्षों की भांति प्यारे समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी के आशीर्वाद से सेंट्रल क्वार्डिनेटर आचार्य प्रभाकर दर्शन जी के सानिध्य में स्टेट क्वार्डिनेटर आचार्य संतोष चंद्रा जी के मार्गदर्शन जोनल क्वार्डिनेटर मां बंदना जी,जिला क्वार्डिनेटर पी पी सिंह जी और पूरी ओशो धारा मैत्री संघ छतीसगढ़ बिलासपुर की टीम ने मिलकर 11 दिसंबर 2022 को ओशो का जन्मदिन मनाया।

 
11 दिसंबर को यह साधको के लिए परमानंद की घड़ी आती है इसी दिन ध्यान, समाधि, प्रेम के दूत, महान धार्मिक क्रांतिकारी ओशो का जन्म हुआ था। इसी दिन ओशोधारा मैत्री संघ छत्तीसगढ़ के साधकगण बिलासपुर में बड़े उत्साह के साथ अपने प्यारे परमगुरु ओशो का जन्म दिन बड़े ही धूमधाम से सेलीब्रेट करते हुए मनाया। 

 
बिलासपुर के सरकंडा महामाया चौक में स्थित संस्कार भवन में परम गुरु ओशो के जन्मोत्सव- महोत्सव के साथ एक दिवसीय ध्यान शिविर में ब्रम्हनाद ध्यान, संजीवनी ध्यान, विपश्यना ध्यान,के साथ ध्यान की अन्य और बिधियों के माध्यम से समाधि तक कि यात्रा आचार्य द्वय मां बंदना,मां सलूजा के द्वारा कराया गया। आयोजन एवम जन्मोत्सव सुबह 8 बजे से प्राम्भ होकर सायं 5.30 बजे तक मनाया गया।

 
सुबह परमगुरु ओशो की आरती और मंगलकामना के साथ जन्मोत्सव की शुरुआत की गई, सेंट्रल क्वार्डिनेटर आचार्य श्रेष्ठ प्रभाकर दर्शन जी ने परम गुरु ओशो के जीवन पर बिस्तर से प्रकाश डाला, समर्थ गुरु धाम मूरथल से बर्चुअल सभी साधको को आशिर्बाद दिया। फिर उत्सव ध्यान समाधि और ओशो की जीवनी दर्शन के साथ ही जन्मदिन के अवसर पर केक काटा कर ओशो प्रेमियों ने जन्म दिन अपने प्यारे परम गुरु ओशो का मनाया। कार्यक्रम का संचालन स्टेट क्वार्डिनेटर आचार्य संतोष चंद्रा ने किया आभार जिला क्वार्डिनेटर पी पी सिंह ने किया। लगभग 200 साधको ने जन्मोत्सव में आनंदित तनावमुक्त जीवन जीने का अनुभव प्राप्तकर उत्सव मनाया।
Get Loan

Comments