*पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमलों को लेकर पत्रकार संगठन हुए चिंतित, छत्तीसगढ़ में सरकार ने किया था वादा, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का, परंतु आज तक लागू नही हुआ,पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया आगाज।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
बिलासपुर--बिलासपुर में नया बस स्टैंड के पास झूले लाल भवन में पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर एक राष्ट्रीय सम्मेलन रखा गया।
इस सम्मेलन में देश भर से पत्रकारों ने शिरकत की और अपने बिचार रखे, आज के परिबेस में पत्रकारों के साथ पत्रकारिता, समाचारों को लेकर बिबाद हो रहे है। कई जगह पत्रकारों को टारगेट बनाया जा रहा है,उनके ऊपर अपराध दर्ज हो रहे,यह बेहद चिंता का बिसय है।
सरकार ने आदेश किया कि पत्रकारों के ऊपर अपराध दर्ज करने के पहले उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए पर हकीकत कुछ और है। अपराध दर्ज होने के बाद जांच होती है और अंत मे उस पत्रकार को पत्रकार नही मन जाता क्योकि वह अधिमान्य पत्रकार नही है। और अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार गिनती के ही है। इस नियम से भी ग्रामीण पत्रकारों को कोई लाभ नही मिल पा रहा है,यह संघर्स सील पत्रकारों के लिए दुख और चिंता का बिसय है।
इन्ही बिसयो पर परिचर्चा हुई, और पत्रकारों के हित में सरकार को,अवगत कराया जाएगा।पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए सरकार से बातचीत की जाएगी। यदि सरकार सीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नही करती तो पत्रकारों के लिए सड़क से सदन तक कि लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस कार्यक्रम में पत्रकारों को कोरोना वारियर्स सम्मान से सम्मानित किया गया साथ ही रक्तदान भी पत्रकारों के द्वारा किया गया। पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री राकेश परिहार और उनकी टीम ने बहुत बेहतर सफल कार्यक्रम करते हुए पत्रकार हित मे पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारा बुलंद किया।
*पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर बिलासपुर छत्तीसगढ़ में देश भर के पत्रकार हुए लामबन्द, पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम,सड़क से सदन तक की लड़ी जाएगी लड़ाई।*
*पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर बिलासपुर छत्तीसगढ़ में देश भर के पत्रकार हुए लामबन्द, पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम,सड़क से सदन तक की लड़ी जाएगी लड़ाई।*
Comments