breaking post New

उत्तम प्रजापति बने आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्या.कोटा के अध्यक्ष.. लिया पदभार

सहज मिलनसार ब्यक्तित्व के धनी उत्तम प्रजापति को भाजपा ने उनकी निष्ठा लगन से कार्य करने का दिया इनाम।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा बिलासपुर- कोटा आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्या. का भारतीय जनता पार्टी ने  अपने कर्मठ मिलनसार युवा नेता उत्तम प्रजापति निवासी गोबरिपाट को अध्यक्ष बनाया है।

आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्या.एक किसानों के हित मे काम करने वाली बड़ी संस्था है। समय समय पर अध्यक्ष बदलते रहते है। इस संस्था के द्वारा राशन वितरण,खाद बीज वितरण,धान खरीदी, आदि किसान और जनता से जुड़े कई तरह के कार्य संस्था के द्वारा किया जाता है।

संस्था के प्रबंधक रूपवंत सिंह ने धान खरीदी केंद्र मंडी में नवनियुक्त अध्यक्ष उत्तम प्रजापति का साल श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। वंही जिला महामंत्री मोहित जायसवाल,मंडल अध्यक्ष  महराज सिंह नायक सहित समस्त भाजपा के उपस्थित मंचस्थ वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं का सम्मान गमछा भेंट कर किया।
साथ ही उपस्थित सभी किसानों कार्यकर्तओं का भी सम्मान गमछा भेंट कर किया गया।

संस्था के अध्यक्ष के रूप में उत्तम प्रजापति ने सपथ ली और किसानों को अस्वस्थ करते हुए कहा कि किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए मैं और मेरी संस्था के कर्मचारी कार्य करेंगे। मैं किसान पुत्र हूँ किसानों को होनेवाली समस्यायों से अवगत हूँ, समय समय पर आनेवाली समस्यों को दूर कर बेहतर कार्य करेंगे।

भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने कहा कि मोदी जी की सभी बड़ी गारंटियों को छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव जी की सरकार ने एक साल में ही पूरा कर दिया है।चाहे तेंदू पत्ता बोनस  हो,पिछले दो साल का बकाया धान की बोनाश या राशि का मामला हो, छत्तीसगढ़ में सुशासन राज्य चल रहा है।महतारी बंदन योजना से हमारी माताओं बहनों को प्रति माह 1000/-रुपया मिल रहा है हमारी नारी शक्ति खुशाल है।

कार्यक्रम के समापन की घोषणा संस्था प्रबंधक रूपवंत सिंह ने की और सभी अतिथियों का आभार ब्यक्त किया।

Get Loan

Comments