*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर-- करगी रोड कोटा पोस्टऑफिस काफी पुरानी संस्था है यँहा आज तक के इतिहास में पहली महिला पोस्टमास्टर ने अपना आज कार्यभार संभाला है। यह नगर के लिए गौरव की बात है।*
*कोटा में अभी तक सहायक पोस्टमास्टर के रूप में पी ए श्री मनोज मिश्रा जी बड़ी तन्मयता और लगन तथा पूरी निष्ठा से बिभाग का काम संभाल रहे थे,उनकी कार्य प्रणाली जनता के लिए भी संतोष प्रद है।*
*आज 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे के लगभग बिलासपुर हेड ऑफिस में मार्केटिंग एक्जक्यूटिंग का काम संभाल रही श्री मति सुनीता दुबेदी जी ने कोटा पोस्टऑफिस में पोस्ट मास्टर के रूप में कार्यभार संभाला। साथ ही सहायक पोस्टमास्टर के रूप में पी ए मनोज मिश्रा जी अपनी पूर्व वत सेवायें साथ मे देते रहेंगे।*
*कोटा में श्री मती सुनीता दुबेदी जी पोस्टमास्टर के ज्वाइनिंग के अवसर पर मनोज मिश्रा जी के साथ शैलेस गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, सारिका गुप्ता (पार्सद),अंजना चौकसे, महेस टिलवानी, संदीप गुप्ता,भारती टिलवानी,अभय गुप्ता, शेखर जगत, मणीसंकर यादव, काशी प्रसाद भैना, झूल सिंह पैकरा, शंकर श्रीवास, ज्योती प्रकास गन्धर्व, ने बड़े ही सम्मान के साथ पुष्प, और गिफ्ट भेंट कर आत्मीयता के साथ स्वागत किया, सम्मानित किया। यँहा के स्टाफ,और एजेंटों के द्वारा हृदय से किये गए सम्मान से पोस्टमास्टर संतुस्ट नजर आईं।*
*इसी अवसर पर सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी भी पोस्ट ऑफिस पहुचे आपने भी पोस्टमास्टर सुनीता दुवेदी जी का पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मान किया।*

Comments