breaking post New

पत्रकार के खबर प्रकाशन के मामले से नाराज.. बिलासपुर एस पी ने 440 बोल्ट का झटका देने की बात कही..इससे नाराज पत्रकारों ने..सदभाव पत्रकार संघ के साथ .. आई जी साहब को.. मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन l

पत्रकारों को खबर लिखने की स्वतंत्रता का.. हनन करने का किया जा रहा प्रयास।

इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर  - पिछले दिनों बिलासपुर प्रेस क्लब के पहुना कार्यक्रम में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने एक पत्रकार द्वारा प्रकाशित खबर के मामले में बयान दिया की * मैं 440 वाट का झटका लगाउंगा तो समझ आ जाएगा  इस बयान को लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार को इस मामले में नाराज पत्रकारों ने  सदभाव पत्रकार संघ के साथ आईजी  श्री बद्रीनारायण मीणा को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा। सौपे गए ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक को निलंबित करने अन्यथा सात दिवस के भीतर सार्वजनिक रूप से पत्रकारों से माफी मांगने की मांग की गई है। 



पत्रकारों ने सभी तथ्यों से आईजी श्री मीणा को अवगत कराया, इस पर आई जी का कहना था कि पत्रकार निर्भीक होकर स्वतंत्र रूप से काम करें उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

 गौरतलब है कि पत्रकार जिया खान ने निजात अभियान की लगी वाट शीर्षक से पिछले दिनों एक खबर अपने पोर्टल में प्रसारित की थी, जिसे लेकर एसपी संतोष सिंह जी द्वारा इस तरह का बयान दिया गया। 

इस बात से ब्यथित एवम नाराज पत्रकारों ने सदभाव पत्रकार संघ के साथ  एसपी श्री सिंह के इस बयान की कड़ी निंदा की है। 7 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई नहीं किए जाने पर जिले के पत्रकारों द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी गई है। जिसके बाद समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने गए सदभाव पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा, कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, पत्रकार जिया खान, पत्रकार मधु खान, बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, जिला सचिव ललित गोपाल, जिला सचिव अनीश गंधर्व, जिला सचिव भूषण श्रीवास, पत्रकार रमेश राजपूत, शेख असलम, अप्पू नवरंग, नीरज शुक्ला, संतोष मिश्रा, गुड्डा सदाफले, उपेंद्र शुक्ला सहित अन्य पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Get Loan

Comments