breaking post New

*शिक्षकीय गरिमा के विपरीत कार्य करने के कारण शिक्षक को किया गया निलम्बित।*

*शिक्षकीय गरिमा के विपरीत कार्य करने के कारण शिक्षक को किया गया निलम्बित।*

*विकासखण्ड शिक्षाधिकारी के जांच प्रतिबेदान में दोषी पाये जाने पर की गई कार्यवाई*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर---विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी  को सिकायत मिली कि एक स्कूल में शिक्षक बच्चों से शिक्षकीय परम्परा के विपरीत जा कर कार्य कराते है। जो उचित नही है, शिक्षक का काम बच्चों को पढ़ाना है,उनके भविष्य को सँवारना है। ना कि दूसरे काम कराना।*

*इसी बीच एक वीडियो वायरल होता है जिसको विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देखते है कि एक शिक्षक बच्चों से सिर में तेल मालिस कराते नजर आ रहे है। तब शिक्षा विभाग तुरंत हरकत में आया और जाँच दल गठित कर दल को सम्बंधित स्कूल जाँच करने के लिए भेज गया।*

*यह पूरा मामला सूरजपुर के विकासखण्ड भैयाथान के ग्राम पंचायत नया करकोली के एक स्कूल का है यँहा के प्राथमिक शाला में बिगत दिनों एक सहायक शिक्षक मो.शरीफ के द्वारा बच्चों से सिर में मालिस चम्पी कराते हुए का एक वीडियो किसी ने बना कर वाइरल कर दिया। इस वीडियो ने मास्टर साहब के इस कृत्य पर सच्चाई उगल दी।*

*विकासखण्ड शिक्षाधिकारी फुलसाय मराबी ने इसे देखते ही हरकत में आये तुरन्त जाँच दल गठित कर जाँच करने के लिए भेज दिया स्कूल में वीडियो का सच सही पाया गया, बच्चों ने भी बताया कि शिक्षक सर में तेल लगवाते है मनमानी करते है।जाँच प्रतिबेदान के आधार पर विकासखण्ड शिक्षाधिकारी ने प्रतिबेदान बना कर अग्रिम कार्यवाई के लिए जिला शिक्षाधिकारी को भेज दिया, इस प्रतिबेदान के आधार पर सहायक शिक्षक मो.शरीफ को शिक्षकीय गरिमा के विपरीत कार्य करने एवं अनुसासन हीनता का दोषी मानते हुए  तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया, पालको का मानना है इस कार्यवाई से शिक्षा विभाग के स्कूल शिक्षकों को सबक मिला और पढ़ाई में कसावट आएगी।*

Get Loan

Comments