breaking post New

*गांधी जयंती के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में स्वच्छता, रैली एवं सफाई कार्यक्रम*

*गांधी जयंती के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में स्वच्छता, रैली एवं सफाई कार्यक्रम*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर--करगिरोड, कोटा :* *शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटा में 2 अक्टूबर गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक एवं विभिन्न आयोजनों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।*

*संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में विद्यालय के सभी व्याख्याता गण शिक्षक गण एवं छात्राओं द्वारा आज स्वच्छता पर गांधी जयंती के अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए।*

*कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के साथ गांधी जी एवं शास्त्री जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण द्वारा हुआ।*
*तत्पश्चात प्राचार्य, व्याख्यातागण, शिक्षकगण एवं छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली।*

*इस अवसर पर गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रकाश डाला गया।*

*अपने उद्बोधन में प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता द्वारा महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा लेते हुए उनके बताए आदर्शों को हमें अपने व्यावहारिक जीवन में उतारना एवं अपनी आदतों में शामिल करना ही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।*
*कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रामबाबू गुप्ता व्याख्याता द्वारा किया गया।*
*सभा के कार्यक्रम पश्चात स्वच्छता सन्देश के नारों के साथ नगर में रैली निकालते हुए पुरानी बस्ती बंधवा तालाब के पास घाट एवं सार्वजनिक स्थल पर शिक्षक एवं छात्राएँ मिलकर झाड़ू लगाकर  सफाई का कार्य किया व नागरिकों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य , सभी  व्याख्यातागण, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।*

Get Loan

Comments