breaking post New

*मरही कापा (करगी खुर्द) में नवरात्रि पूजन पर हवन कन्या भोज का आयोजन हुवा सम्पन्न*

*मरही कापा (करगी खुर्द) में नवरात्रि पूजन पर हवन कन्या भोज का आयोजन हुवा सम्पन्न*

*इस स्थान पर दूर दूर से आते है भक्त दर्शन करने, जलवाते है मनोकामना ज्योत कलश।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर---कोटा-- नवरात्रि पर हवन, पूजन, कन्या भोज के साथ ही ग्राम जन भोज का आयोजन किया गया । ग्राम करगी खुर्द के समीप मरही कापा स्थित हनुमान कुटिया में माता रानी दुर्गा जी का मंदिर प्रतिस्थापित है , जहां पर प्रतिदिन माता दुर्गा जी की पूजा एवं आरती नियमित रूप से संपन्न की जाती है। कुटिया स्थित हनुमान जी महाराज के मंदिर में भी प्रतिदिन पूजा अर्चना की जाती है।  नवरात्रि के अवसर पर हनुमान कुटिया स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन  जसगीत, रात्रि जागरण , पूजा आरती की गई । यहां पर तेल ज्योति एवं घृत ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया।*

*मरही कापा, बीजा, करगी खुर्द,साल्हेकापा, कोटा, सकरी, बिलासपुर,  रायगढ़, दुर्ग,सतना,  रीवा और चित्रकूट आदि के भक्तों ने ज्योति कलश प्रज्वलित कराए। नवरात्रि के दिनों में पूजा अर्चना , जस गीत , रात्रि  भजन में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नवरात्रि के अष्टमी को हवन एवं नवमी तिथि को कन्या भोज कराया गया । कन्या भोज के पश्चात मरही कापा एवं करगी खुर्द तथा आसपास के लोगों के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया । जिसमें ग्रामीण एवं आसपास के लोगों ने उपस्थित होकर सेवा भी की, तथा भोजन प्रसाद भी प्राप्त किया।*

  *मरही कापा स्थित यह कुटिया ग्राम करगी खुर्द से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर मरही कॉपा मार्ग पर स्थित है , जहां पर दूर-दूर से भक्त गण पहुंचकर मंदिर में आकर मत्था टेकते हैं । यहां पर रहने वाले पुजारी पंडित राजाराम दास जी, जो कि स्वयं व्यवस्थापक भी हैं , उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं साथ ही आयुर्वेदिक दवाएं भी यहां पर ग्रामीण जन उनसे प्राप्त करते हैं। उल्लेखनीय है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि को दमा अस्थमा के बीमारों को यहां पर दवा भी दी जाती है।*

Get Loan

Comments