*कोविड नियमो का किया गया पालन, फिर भी भक्तो,श्रद्धालुओं की उपस्थिति वेहतर रही।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर ---- बिकास खंड कोटा के बेलगहना में अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तिथि पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के रूप में मनाया गया, ऐसी मान्यता है कि प्रेम और कलाओं से परिपूर्ण भगवान श्री कृष्ण ने इसी दिन महारास रचाया था ,इसी दिन चंद्रमा संपूर्ण 16 कलाओं से युक्त होता है और चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है ,यह अमृत वर्षा जीवन में मन, प्रेम और स्वास्थ्य तीनों सुख लेकर आती है।*
*मंदिर प्रांगण पर सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा जो रात होते होते हजारों की संख्या में हो गया। शाम को स्वामी श्री शिवानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा संध्या भजन संगीत प्रारंभ किया गया ,दूर दूर से आए शास्त्रीय संगीत साधकों द्वारा मनमोहक संगीत का रसपान कराया गया ,आए श्रद्धालु जन श्रोता गण मंत्रमुग्ध होकर सुबह तक श्रवण किया गया ।*
*मंदिर प्रांगण पर परंपरागत रूप से खीर प्रसाद वितरण किया गया ।मंदिर परिसर पर श्री सिद्ध बाबा प्रबंध समिति ,श्री सिद्ध बाबा सेवा समिति एवं स्थानीय जनों का विशिष्ट सहयोग प्राप्त हुआ ,भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा, रेलवे विभाग ,वन विभाग एवं बिजली विभाग का भी सहयोग प्राप्त हुआ।*

Comments