*कन्यापूजन से होती है मातारानी प्रसन्न,देती है धन, धान्य, सुतान्विता, के आशीर्वाद।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर -- नवरात्री में माता रानी के पूजन अर्चना के नौ दिन विशेष महत्व के है, इसमे प्रथम दिवस शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रम्हचारणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्माण्डा, पांचवे दिन स्कन्ध माता, छठवें दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्री काली माता, आठवें दिन महागौरी, नवें दिन सिद्धदात्री माता की पूजा अर्चना बिधि -बिधान, पाठ, हवन से की जाती है और भक्त माता से अभीष्ट सिद्धियाँ प्राप्त करतें है।*
*और फिर सप्तमी, अष्ठमी, नवमी के दिन 1 वर्ष से लेकर 9 वर्ष तक कि कन्याओं को आमंत्रित कर उनका पूजन कर, उन्हें श्रद्धा भाव से हलुवा पूड़ी अच्छे पकवानों सहित स्वादिस्ट भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा स्वरूप उपहार देकर स सम्मान बिदा किया जाता है ऐसा करने से माता रानी के नौ दिन की पूजा के स्वरूप भक्तों को मनोबांछित फल प्राप्त होते है।*
*या देवी सर्वभूतेषु शक्ती रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नामस्तस्यैय नमो नमः।।*

Comments